बदमाशों का आतंक: कारोबारी की कार फूंकी; पेट्रोल डालकर लगा दी आग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एलपी भार्गव नगर इलाके में गारमेंट और रियल एस्टेट कारोबारी नरेश धनवानी की कार को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया।
बाइक से आए बदमाश
इस आगजनी में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। नरेश धनवानी की हुंडई वर्ना (MP 13 P 1313) कार घर के बाहर खड़ी थी।
इसी दौरान दो बदमाश बाइक से मौके पर पहुंचे। दोनों ने चेहरे ढक रखे थे और सफेद कपड़े लपेटे हुए थे। पहले बदमाशों ने कार का कांच तोड़ा, इसके बाद उसमें ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) डालकर आग लगा दी।
11.50 लाख बताई जा रही कीमत
कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह धधक उठी। 2013 मॉडल की इस कार की कीमत करीब 11.50 लाख बताई जा रही है।
CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना
इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बदमाश कार में पेट्रोल डालकर आग लगाता है। वहीं दूसरा बदमाश मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाता नजर आ रहा है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
दमकल ने बुझाई आग
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। शहर के पॉश इलाके में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पहले भी हो चुकी है घटना
कारोबारी नरेश धनवानी ने बताया कि इससे पहले गुरुवार रात भी बदमाशों ने उनके घर के आंगन में खड़ी एमजी हेक्टर कार का कांच तोड़ दिया था।
इस मामले में माधव नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके कुछ ही दिनों बाद दूसरी कार में आगजनी की घटना सामने आने से कारोबारी और उनके परिवार में डर का माहौल है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के अन्य CCTV कैमरों की भी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!