गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे प्रधान बाप-बेटे दोनों ही जालसाजी में भी है नंबर-1: पड़ोसी के बेटे को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसवाकर राजीनामे के मांगे 10 लाख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विष्णु उस्ताद हत्याकांड में गैंगस्टर सतीश भाऊ के केस पार्टनर रहे पवित्र प्रधान का बेटा हितेश नाबालिग से दुष्कर्म केस में जेल में है, लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
गैंगस्टर सतीश भाऊ गैंग से जुड़कर लोगों को धमकाना, मैटरबाजी करना व प्लॉटों का फर्जीवाड़ा करना इनका प्रमुख काम है। ताजा खुलासा हुआ है कि दोनों बाप-बेटे आदतन ब्लैकमेलर हैं।
हितेश प्रधान ने 55 लाख की जालसाजी का आरोप भाजपा नेता बंटी शर्मा पर लगाया था। वह उसने अनूप नगर के एक प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री कर उसे ठिकाने लगाकर कमाए थे। वहीं, आरोप है कि उसने पड़ोसी के बेटे को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसवाकर राजीनामे के एवज में 10 लाख रुपए भी मांगे थे।
एक किशोरी की शिकायत पर पिछले दिनों एमआईजी पुलिस ने जगजीवन राम नगर निवासी हितेश पिता पवित्र प्रधान को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में जेल भिजवाया था। इसे लेकर खुलासा फर्स्ट ने परसों और कल के अंक में ‘पवित्र नहीं है प्रधान का बेटा हितेश’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर बताया था कि ब्लैकमेलिंग और आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हो चुका हितेश प्रधान बाप पवित्र प्रधान के समान ही गैंगस्टर सतीश भाऊ की गैंग के साथ जुड़कर मैटरबाजी कर रहा है व बताया था कि उसने भाजपा नेता बंटी शर्मा पर यूएसडीटी के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए सायबर सेल में शिकायत की थी। खुलासा फर्स्ट ने सवाल उठाया था कि उसके पास इतने रुपए कहां से आए इसकी जांच होनी चाहिए।
हितेश के कई लड़कियों से हैं संबंध
हितेश प्रधान ने श्री नगर अनूप नगर में एक प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री बनाकर उसे बेचा था, जिसका कुछ पेमेंट उसके खाते में आया था तो उससे कहीं ज्यादा बड़ी रकम उसे नकद मिली थी। इसकी जांच होना चाहिए, साथ ही उसने वेद माता गायत्री कॉलोनी में 10-10 हजार वर्गफीट के प्लॉट फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचे थे।
हितेश के कई लड़कियों से संबंध हैं, जिनका दुरुपयोग वह लोगों को झूठे केस में फंसाकर ब्लैकमेल करता था उसने पड़ोस में रहने वाले जोशी परिवार के लड़के पर भी अपने गिरोह की एक लड़की से 376 का झूठा केस लगवाकर कर उससे राजीनामे के 10 लाख रुपए मांगे थे।
दोनों बाप-बेटों ने धमकाया था कि नहीं तो तेरे मकान की रजिस्ट्री हमारे नाम कर दे फिर तेरी जमानत होने देंगे। इन्होंने अपने ही एक और पड़ोसी नेपाल यादव को भी परेशान कर रखा है। उसकी छत पर कब्जा कर रखा है।
संबंधित समाचार

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!