द्वारकापुरी में प्रॉपर्टी को लेकर गैंग की गुंडागर्दी: कारोबारी को रास्ते में रोक 40 लाख रुपए की डिमांड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद ने संगीन रूप ले लिया है। बदमाशों ने एक कारोबारी को रास्ते में रोककर 40 लाख रुपए की मांग कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अड़ीबाजी और धमकाने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक ऋषि नगर निवासी सौरभ राठौर ने बताया वह प्रॉपर्टी का काम करता है। गुरुवार को बेटी को लेने जा रहा था, तभी कार शोरूम के पास आरोपी प्रेम पिता भुजराम प्रजापत ने गाड़ी सामने लगाकर उसे रोक लिया और धमकी देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों को आवेदन दे रहा है, उससे कुछ नहीं होगा और प्लॉट पर कब्जा वे ही करेंगे। साथ ही 40 लाख रुपए देने और कुख्यात बदमाश किशोर हटकर उर्फ भाऊ से समझौता करने का दबाव बनाया।
धमकी देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत के अनुसार 9 फरवरी को भी द्वारकापुरी थाने में प्रेम ने पुराने हत्याकांड का हवाला देकर सौरभ को धमकाया था। इस मामले की शिकायत एडीसीपी जोन-4 दिशेष अग्रवाल से भी की गई थी। फरियादी ने बताया आरोपी प्रेम प्रजापत पर पूर्व में खुड़ैल क्षेत्र में गुमास्ता नगर के एक चाय दुकानदार की हत्या का आरोप है।
इसमें उसने युवक को गोली मारकर शव कार समेत गहरी खाई में धकेल दिया था। इस प्रकरण में वह करीब पांच साल जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट से बरी हो गया। पुलिस के अनुसार किशोर हटकर उर्फ भाऊ और प्रेम प्रजापत के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
डेढ़ करोड़ के प्लॉट पर नजर
सौरभ राठौर के मुताबिक उसका करीब डेढ़ करोड़ रुपए कीमत का एक प्लॉट है। पहले उस पर मकान बनाकर किराए पर दिया गया था। करीब 20 साल बाद मकान तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसी दौरान किशोर हटकर उर्फ भाऊ अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और कब्जा करने की कोशिश की।
इसके बाद पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि बाद में राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर मारपीट के मामले में भी उस पर समझौते का दबाव बनाते हुए केस दर्ज कराया गया। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मामला जांच में है।
पुश्तैनी मकान पर जबरन कब्जे के प्रयास: इसी तरह द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक अन्य प्रॉपर्टी ब्रोकर की शिकायत पर भी पुलिस ने एक बदमाश और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी उसके पुश्तैनी मकान पर जबरन कब्जा करने पहुंचे और तोड़फोड़ कर मारपीट की।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!