धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट: युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की 20 वर्षीय युवती ने उज्जैन में चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर दोस्त बने उज्जैन निवासी युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।
इसके बाद कार में उसके साथ यौन हिंसा की गई। युवती ने घटना में चार से पांच लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर चक्रेश जैन और एक अन्य आरोपी के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है।
घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने उसे इंदौर में अरबिंदो अस्पताल के बाहर छोड़ दिया था। इसके बाद वह अपने मुंहबोले नाबालिग भाई के साथ उज्जैन के नानाखेड़ा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती
युवती के अनुसार, कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान उज्जैन निवासी चक्रेश जैन से हुई थी। दोनों पहले भी एक-दो बार मिल चुके थे। सोमवार को चक्रेश ने उसे उज्जैन बुलाया। युवती बस से उज्जैन पहुंची, जहां मेघदूत होटल के पास चक्रेश अपने एक साथी के साथ कार लेकर मिला।
युवती का आरोप है कि दोनों उसे कार में घुमाते रहे। बाद में चक्रेश के चार अन्य दोस्त भी कार में सवार हो गए। इसके बाद कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट की गई। युवती ने आरोप लगाया कि उसके निजी अंगों पर प्लास्टिक पाइप से हमला भी किया गया।
रात में भाई को किया फोन
युवती के भाई के मुताबिक, रात करीब 9 बजे उसकी बहन का फोन आया। वह रो रही थी और उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद भाई उसे लेने अरबिंदो अस्पताल पहुंचा। वहां से दोनों नानाखेड़ा थाने गए, जहां युवती ने रात करीब 12 बजे शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसके बयान लेने के बाद मेडिकल जांच के लिए भेजा।
आरोपियों के खिलाफ एफआईआर में अंतर
मामले में सीएसपी श्वेता गुप्ता और टीआई नरेंद्र यादव ने युवती से पूछताछ की। पुलिस ने उसके आवेदन के आधार पर चक्रेश जैन और एक अन्य आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीएसपी श्वेता गुप्ता के मुताबिक, युवती अपनी मर्जी से उज्जैन आई थी। उसकी शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
युवती ने अपने वीडियो में घटना में चार से पांच लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में युवती के आरोपों की जांच और पुलिस की आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।
संबंधित समाचार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना

इंदौर के अनय का नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन:अंडर-14 वर्ग में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व; भोपाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या:प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

इंदौर में भी हो सकता है चंदाना जैसा शराबकांड:शहर के पब-बार संचालक लाइसेंसी दुकानों के बजाय ब्लैकरों से लेकर ऊंचे दामों पर खपा रहे शराब

विधायक का फोन घनघनाते ही बदला पुलिस का रवैया:एक पखवाड़े से कर्ज में डूबे लापता बेटे के पिता का आरोप

दीपावली पर मिठास के बाजार में मिलावट का खतरा:हर बार छापे हर साल वही सवाल

अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम:नर्मदा के चौथे चरण के लिए 1,320 करोड़ से अधिक के अनुबंध

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!