खेत में ‘घोड़ी’ का जुआ: एक दर्जन जुआरी पकड़ाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिमरोल पुलिस ने ग्राम बैरछा में खेत की झोपड़ी में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश देकर कई जुआरियों को गिरफ्तार कर नकदी, मोबाइल फोन और चार कारों सहित 35 लाख से अधिक का सामान जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में कार्रवाई की गई है।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैरछा में मुकेश दांगी के खेत पर झोपड़ी में कुछ लोग ‘घोड़ी’ जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां कई लोग जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से मयूर पिता कृपालदास साथवानी निवासी बीके सिंधी कॉलोनी, भगवानदास पिता मगनदास खेमचंदानी निवासी बीके सिंधी कॉलोनी, राहुल पिता अशोक पंजाबी निवासी दुबे कॉलोनी, शेजाद निवासी छोटी खजरानी और मुकेश दांगी निवासी ग्राम बैरछा सहित अन्य जुआरियों को पकड़ लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से करीब 1 लाख 98 हजार 460 रुपए नकद, चार मोबाइल फोन , जुआ खेलने में उपयोग होने वाले दो पासे और दो चटाई बरामद की। इसके अलावा मौके से चार कारें भी जब्त की गईं, जिनमें टाटा हेरियर (एमपी 09 एएस 2020), टाटा इंडिका (एमपी 13 सीबी 5194), हुंडई आई-20 (एमपी 07 झेडडी 3856) और महिंद्रा एक्सयूवी-500 (एमपी 09 डब्ल्यूजी 4903) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार जब्त किए गए वाहनों और अन्य सामान की कुल कीमत करीब 33 लाख रुपए आंकी गई है। नकदी सहित कुल जब्ती करीब 35 लाख 29 हजार 460 रुपए की है। सिमरोल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

चढ़ावा चोरी विवाद के बाद पहली बार दिखे चंपत राय:अयोध्या छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम; बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा

अग्निवीर बनने से पहले युवक की हत्या:जीजा और चचेरे भाइयों ने केबल से घोंटा गला; बोरी में शव भरकर कुएं में फेंका

नहीं रहे ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा:‘गजनी’ के खूंखार विलेन प्रदीप रावत का निधन; कैंसर से लड़ रहे थे जंग

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राॅले ने मारी टक्कर:एक की मौत; आठ गंभीर, 18 मजदूर थे सवार

पुलिस के दबाव में इनामी ड्रग तस्कर का सरेंडर:एमडी के तीन केस में था फरार; भाई भी कुछ दिन पहले नशे के साथ पकड़ा गया

भाजपा में बड़ा ‘ऑपरेशन’:पूरी जिला कार्यकारिणी भंग; मंडल-मोर्चों पर भी गाज, सीएम हाउस की बैठक के बाद एक्शन

राज्यसभा चुनाव पर हाईकोर्ट का ‘नोटिस’:भाजपा के तीनों सांसदों से मांगा जवाब; 11 सितंबर को अगली सुनवाई

एक टिप्पणी और मचा सियासी बवाल:गिरफ्तारी के बाद 8 घंटे पूछताछ; फिर मिली रिहाई, 6 धाराओं में केस, बोले- बदले की कार्रवाई हुई

अवैध मुरम खनन पर 24.06 करोड़ का 'हंटर':80 हजार घनमीटर खनिज मुरम के उत्खनन का मामला; कॉलोनाइजर सहित दो को भरना होगी राशि

सरकारी जमीन पर होटल चलाना पड़ा भारी:कब्जा हटाने का आदेश; 1.17 करोड़ की क्षतिपूर्ति नहीं चुकाई तो संपत्ति कुर्क

सांसों की परीक्षा लेती ऊंचाई पर ‘भस्म विसर्जन’ अमरनाथ मार्ग के जोजीपाल की अनकही कथा

नर्मदा में डूबीं दो युवतियां:स्नान के दौरान बिगड़ा संतुलन; नाविक और स्थानीय युवाओं ने कूदकर बचाई जान

महिला कांग्रेस ने 24 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी की:शहर-ग्रामीण इकाइयों में अलग जिम्मेदारी

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन कल से:10 देशों की भागीदारी; 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान आएंगे, चार दिन मीटिंग, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

चौथे क्रमोन्नत वेतनमान को मंजूरी:6846 शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन; 10 हजार नई भर्तियां होंगी, किसानों के लिए आएगी ‘कवच योजना’

एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक से सप्लाई देने जा रहा था; 6.59 लाख का नशा किया जब्त

जनसुनवाई में शिकायत के कुछ घंटों बाद चला बुलडोजर:अवैध शराब के छह ढाबे-अहाते ध्वस्त; शराब और गैस सिलेंडर जब्त

रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की बहू की बेरहमी से हत्या:चाकू से किए कई वार; पूछताछ में ससुर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

चंद्रमौलेश्वर स्वरूप रजत पालकी में विराजे, धरा:श्रावण मास की पहली सवारी निकली

इस एयरलाइन का बड़ा धमाका:20 हजार लोगों को मिलेंगे फ्री फ्लाइट टिकट; ऐसे मिलेगा फायदा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!