कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’: 800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रीजनल पार्क के पास 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर युवा कांग्रेस का ‘युवा संवाद अभियान’ लगातार जारी है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, मध्य प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान, प्रदेश अध्यक्ष यश घंगोरिया एवं युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित पटेल ने कॉलेज, कोचिंग सेंटर, स्कूल कैंपस, पब्लिक प्लेस एवं कॉफी शॉप सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर युवाओं से सीधा संवाद किया। चिब की मौजूदगी में आयोजित संवाद कार्यक्रमों में 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर ‘छात्रों की गूंज’ से जुड़ने की सहमति दर्ज कराई।
उदय भानु चिब ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा एवं केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी ने 80-20 का भारत बना दिया है। 80 प्रतिशत भारतीय गरीबी से लड़ रहे हैं और 20 प्रतिशत लोगों के हाथ में देश की सारी दौलत और संसाधन हैं।
उन्होंने युवाओं से सवाल किया कि देश के संसाधनों और अवसरों पर सबका समान अधिकार क्यों नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा आज देश का युवा रोजगार, बेहतर शिक्षा, पारदर्शी भर्ती परीक्षाओं और अपने भविष्य को लेकर सवाल पूछ रहा है। ‘छात्रों की गूंज’ युवाओं को अपनी बात कहने व अपने सवाल सीधे देश के नेतृत्व तक पहुंचाने का मंच है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता महक नागर एवं पूर्व महासचिव सरफराज अंसारी द्वारा निजी महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के साथ विशेष इंटरैक्शन आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से युवा कांग्रेस का लोगो एवं ‘वेलकम राहुलजी इन इंदौर’ लिखकर अतिथियों का स्वागत किया। चिब सहित सभी पदाधिकारी महाविद्यालय में आयोजित गणेशजी की आरती में शामिल हुए।
इसके साथ ही उन्हें गांधी हॉल स्थित अभिनव कला समाज में आयोजित ‘गूंज ऑफ यूथ’ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा 19 सितंबर को इंदौर में युवाओं की आवाज एक बड़े मंच से गूंजेगी और शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं तथा युवाओं के अधिकारों से जुड़े सवाल मजबूती से उठाए जाएंगे।
'व्हाट एन आइडिया सरजी!'
प्राधिकरण बोला- ‘छात्रों की गूंज’ करवाना है तो 4 लाख और दो...
इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कल होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर 'बवाल' थमने का नाम नहीं ले रहा। इंदौर विकास प्राधिकरण को कांग्रेस द्वारा रीजनल पार्क के सामने की जमीन के लिए 10 लाख 8 हजार रुपए दिए हैं, लेकिन कांग्रेस से कूदकर भाजपा में गए प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव की शिकायत पर आईडीए ने 4 लाख रुपए का एक और डिमांड नोटिस थमा दिया है।
आईडीए ने जो जांच की उसमें पाया गया दो दिन पहले से जमीन का उपयोग किया जा रहा है। इस अवधि के लिए करीब 4 लाख रुपए और किराया बनता है, इसलिए नोटिस भेजा गया है। इस खबर की पुष्टि सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने भी की है।
इसके पूर्व जीतू पटवारी ने शासन-प्रशासन को भी घेरकर सवाल किया था भाजपा-संघ के भी कई आयोजन हुए। उनसे कितने रुपए की वसूली की गई..?
पूरा किराया बनता है 86 लाख: राकेश यादव... शिकायतकर्ता राकेश यादव का तो यहां आरोप है उक्त जमीन पर तो कांग्रेस ने 1 सितंबर से ही कब्जा कर रखा है, इस हिसाब से 24 दिन का किराया वसूलना चाहिए, जो 86 लाख के करीब है।
महिला कांग्रेस का युवाओं से संवाद, 2500 से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने युवाओं के बीच संपर्क अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने इंदौर आकर विजय नगर, स्कीम-114 सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं से संवाद किया।
उन्होंने युवाओं को 19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अधिकाधिक संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के मुताबिक कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह है और अब तक 2500 से अधिक युवा अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। स्कीम-114 में 65 से ज्यादा रैपर ने कार्यक्रम को ड्राइव किया और अपने अंदाज में राहुल गांधी के कार्यक्रम की जानकारी दी।
युवाओं को बताया गया कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम क्यों महत्वपूर्ण है और इसमें वे किस तरह अपनी बात रख सकते हैं। संवाद के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल सहित कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहे। महिला कांग्रेस का युवाओं के बीच संपर्क अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु:तैराक दल ने बचाई जान: रामघाट पर गहरे पानी में पहुंच गया था होशंगाबाद का युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!