भोजशाला से सटी जमीन पर अदा हुई जुमे की नमाज: कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने कराई व्यवस्था; स्थानीय लोगों ने जताई थी आपत्ति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
शुक्रवार को जुमे की नमाज भोजशाला परिसर की बाउंड्रीवॉल से सटी खसरा नंबर 612 की जमीन पर अदा की गई। नमाज से पहले प्रशासन ने बारिश के कारण गीली हुई जमीन पर तिरपाल बिछाकर व्यवस्था की और पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग की। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
स्थानीय लोगों ने जताई थी आपत्ति
नमाज से पहले कुछ स्थानीय रहवासियों ने प्रशासन के फैसले पर आपत्ति जताई थी। उनका दावा था कि जिस जमीन पर नमाज की अनुमति दी गई है, वह उनकी कृषि भूमि है और वे लंबे समय से उस पर खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का रुख करेंगे।
मस्जिद दिखाई देने के कारण चुनी गई जगह
कमाल मौला वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधि अब्दुल समद ने बताया कि खसरा नंबर 611 और 612 से कमाल मौला मस्जिद सीधे दिखाई देती है, इसलिए इस स्थान पर नमाज अदा करने पर सहमति बनी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था केवल इस शुक्रवार के लिए अस्थायी है। यदि अगले शुक्रवार तक अदालत की ओर से कोई अंतरिम या अंतिम आदेश जारी होता है, तो उसका पूरी तरह पालन किया जाएगा।
प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुई नमाज
प्रशासन की देखरेख में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। फिलहाल भूमि के स्वामित्व और उपयोग को लेकर विवाद का विषय न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर बना हुआ है।
संबंधित समाचार

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!