इस चर्चित कांड की याद हुई ताजा: किस पर्यटन स्थल पर पति के साथ क्या करने का प्रयास; जिसे भाई बताया वह कौन है
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुडैल क्षेत्र में रहने वाले वकील भूपेंद्र ने अपनी पत्नी नीलिमा और उसके कथित प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वकील के अनुसार, पत्नी ने उस युवक को “भाई” बताकर मिलवाया, लेकिन वह वास्तव में उसका प्रेमी था।
भूपेंद्र का दावा है कि दोनों ने शिलॉन्ग यात्रा के दौरान उन्हें जहरीला पदार्थ खिलाया और पहाड़ी से धक्का देकर हत्या की कोशिश की। इसके बाद नीलिमा घर से लगभग 25 तोला सोना और नकदी लेकर फरार हो गई।
शादी और धोखे का खुलासा
भूपेंद्र ने बताया कि उनकी नीलिमा से मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी। नीलिमा ने खुद को तलाकशुदा बताया और नवंबर 2024 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद नीलिमा ने शुभम नाम के युवक को अपने “भाई” के रूप में घर में आने-जाने दिया। बाद में यह पता चला कि शुभम उसका प्रेमी था।
शिलॉन्ग में हत्या की कोशिश
वकील का आरोप है कि ट्रिप के दौरान नीलिमा ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया। इसके बाद उसे एक पहाड़ी स्थल पर ले जाकर धक्का देने की कोशिश की गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इंदौर लौटने पर भूपेंद्र ने नीलिमा के पहले विवाह और तलाक से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। इसमें पुष्टि हुई कि शुभम वास्तव में उसका प्रेमी है, “भाई” नहीं।
घरेलू दबाव और धमकियां
भूपेंद्र का आरोप है कि नीलिमा शादी के बाद हर महीने 20 हजार रुपए की मांग करती थी। विरोध करने पर वह झूठे दहेज मामले में फंसाने और आत्महत्या की धमकी देने की कोशिश करती थी। साथ ही, शुभम के घर आने पर नीलिमा घंटों उसके साथ रहती थी और लगातार मोबाइल पर चैटिंग करती थी। भूपेंद्र का कहना है कि घर की अलमारी से नीलिमा के मानसिक बीमारी से जुड़े दस्तावेज भी मिले, जिन्हें शादी से पहले छुपाया गया था।
सोना-नकदी लेकर फरार
भूपेंद्र के अनुसार, 3 मार्च 2025 को नीलिमा को शुभम होली के बहाने उत्तर प्रदेश ले गया। इस दौरान उसने लगभग 25 तोला सोना और नकदी साथ ले ली। मोबाइल पर भी उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
खुडैल पुलिस के अनुसार, नीलिमा निवासी ग्राम मडोरी, जिला जालौन और शुभम सेंगर उर्फ गुप्ता के खिलाफ बीएनएस-2023 की धारा 318(4), 303(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!