नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी: भाई-बहन को थमाए फर्जी नियुक्ति पत्र; जॉइनिंग के लिए पहुंचने पर खुला राज, कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस की दबिश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक नर्सिंग ऑफिसर की बेटी और भतीजे को सीधी भर्ती कराने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र सौंप दिए और बदले में लाखों रुपये ऐंठ लिए। जब दोनों अभ्यर्थी बिहार के दानापुर रेलवे मुख्यालय में जॉइनिंग के लिए पहुंचे तो पता चला कि न ऐसी कोई भर्ती हुई है और न ही नियुक्ति पत्र असली हैं।
शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं
शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में जिला न्यायालय के आदेश पर थाटीपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
अस्पताल में हुई पहचान, नौकरी का दिया लालच
थाटीपुर स्थित सिविल डिस्पेंसरी में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर चंद्रलेखा सिंह की मुलाकात अगस्त 2023 में मुख्य आरोपी विक्रम राणा से हुई थी। बातचीत के दौरान विक्रम को पता चला कि चंद्रलेखा की बेटी स्वाति और उनकी बहन का बेटा सिद्धार्थ नौकरी की तलाश में हैं।
आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए दावा किया कि वह दोनों की आरपीएफ में एसआई पद पर सीधी भर्ती करा सकता है। उसने भरोसा दिलाया कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद ही पैसे लिए जाएंगे।
सात-सात लाख में तय हुआ सौदा
विक्रम ने दोनों उम्मीदवारों की नौकरी के बदले सात-सात लाख रुपये, यानी कुल 14 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद उसने दोनों के शैक्षणिक दस्तावेज, अन्य प्रमाण पत्र और कुछ खाली कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए।
बाद में उसने परिवार की मुलाकात अपने दो साथियों अनूप और जितेंद्र से कराई और दावा किया कि दोनों भर्ती प्रक्रिया में विभागीय स्तर पर मदद करेंगे।
फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ऐंठ लिए 14 लाख
कुछ समय बाद तीनों आरोपी चंद्रलेखा सिंह के पास पहुंचे और स्वाती एवं सिद्धार्थ के नाम से कथित आरपीएफ नियुक्ति पत्र सौंप दिए। दस्तावेज देखकर परिवार को भरोसा हो गया और आरोपियों को 14 लाख रुपए नकद दे दिए। इनमें 10 लाख रुपए चंद्रलेखा सिंह और 4 लाख रुपए उनकी बहन ने दिए थे।
दानापुर पहुंचते ही खुल गया फर्जीवाड़ा
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद दोनों अभ्यर्थी दानापुर रेलवे मुख्यालय (बिहार) जॉइनिंग के लिए पहुंचे। वहां अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच के बाद स्पष्ट कर दिया कि आरपीएफ में ऐसी कोई भर्ती नहीं हुई है और उनके पास मौजूद नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी हैं।
इसके बाद दोनों ग्वालियर लौटे और आरोपियों से संपर्क किया। पहले आरोपियों ने उन्हें गुमराह किया, लेकिन जब पैसे वापस मांगे गए तो टालमटोल करने लगे और कथित रूप से धमकियां भी दीं।
पुलिस ने नहीं सुनी
पीड़ित परिवार ने थाटीपुर थाने में शिकायत दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद चंद्रलेखा सिंह ने जिला न्यायालय की शरण ली। दस्तावेजों और तथ्यों की समीक्षा के बाद अदालत ने पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने विक्रम राणा, अनूप और जितेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की तलाश जारी
थाटीपुर थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!