1.69 करोड़ की ठगी, मुंबई से दबोचे गए ऑर्डरबाज
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब दस माह पुराने सवा करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने कल मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पूर्व में पकड़ाए एक दलाल की निशानदेही पर दबोचा गया है।
एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के अनुसार 26 मार्च को इंदौर के रेडीमेड कपड़ा कारोबारियों ने अहमदाबाद गुजरात के दलाल अशोक नारायणदास गोपलानी व कार्तिक भाई के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी।
बताया कि जुलाई-अगस्त 2024 की अवधि में दोनों आरोपियों ने उनसे संपर्क किया। बताया कि उनकी श्रीइंद्रेश्वर टेक्सटाइल एजेंसी नाम से फर्म है। ऑफिस फर्स्ट फ्लोर, कृष्णा कॉम्पलेक्स, गैस हाउस रोड (इंदौर) में है।
दोनों ने सभी व्यापारियों से अलग-अलग मुलाकात कर कहा कि हम आपको बाहर के व्यापारियों से आर्डर दिलवाएंगे, जिसका पेमेंट आपको 30-45 दिन में मिल जाएगा। अशोक गोपलानी बाहर की व्यापारियों को पहले अपने ऑफिस पर बुलाते थे। इसके बाद हम रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों के पर आर्डर दिलाने लाते थे।
अशोक गोपलानी पर विश्वास कर हम व्यापारियों ने मुंबई की वीआर ट्रेडिंग, साई इम्पेक्स, हर्षा ट्रेडर्स, कांदीवली की शिवशक्ति इंडस्ट्रीज, हैदराबाद की रायल क्रियेशन, वीए टेक्सटाइल, राशि कलेक्शन, बैंगलोर की प्वॉल्स ओवरसीज लि., तेलंगाना हैदराबाद की जुबिया टेक्सटाइल, नालगेंडा तेलंगाना की फेब्रिक वर्ल्ड, पाली राजस्थान की खुशबू इंटरप्राइजेस के व्यापारियों से करीब एक करोड़ 69 लाख 96 हजार 876 रुपए का रेडीमेड कपड़ों का माल दिलवाया।
कुछ व्यापारियों से बतौर सिक्योरिटी चेक भी दिलवाए, लेकिन आज तक कोई पेमेंट नहीं किया। बार-बार मांगे जाने पर अशोक और कार्तिक भाई पैमेंट दिलवाने का आश्वासन देते हैं और माल भी नहीं वापस कराते हैं।
परेशान होकर जब वे लोग आरोपियों के ऑफिस पहुंचे तो दुकान मालिक विकास परमार ने बताया कि अशोक और कार्तिक ऑफिस खाली करके जा चुके हैं। अब आरोपियों के फोन भी बंद आ रहे हैं। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की तो आरोप सही पाए गए। पहले एक अन्य दलाल किरीट भाई जडेजा को पकड़ा गया।
बाद में उसकी निशानदेही पर पंकज अग्रवाल (प्वॉल्स ओवरसीज लिमिटेड) और तारिक खान (वीआर ट्रेडिंग कंपनी) को पकड़ा गया। पंकज ने 16 लाख की तो तौफीक ने 12 लाख की ठगी की थी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंदौर के ये व्यापारी हुए थे ठगी का शिकार
जानकारी के अनुसार जनसुनवाई में इंदौर की गुडबाय फर्म संचालक मुकेश जैन निवासी शिव विलास पेलेस (राजवाड़ा) व अन्य रेडीमेड कपड़ा व्यापारी अद्विक क्रियेशन के अतुल गुप्ता, बालाजी अपीरल्स के आनंद बिडला, कनिष्का स्टीचिंग सेंटर के महादेव पडियार, अरिहंत कलेक्शन के आशिष जैन, किड्स पावर के चक्रेश कुमार जैन, स्टार बॉय के चिरायु गुप्ता, मेपल ट्राउजर्स के नेमीचंद जैन, साफ्टवेयर के जिनेंद्र कुमार जैन, नाईस मेन गारमेंट्स के पीयूष जैन, हेमंत गारमेंट्स के तेजकरण पोरवाल, शिवकृपा रेडीमेट के रौनक गंगवानी, आरआर रेडीमेड के गौरव थहरयानी, रितिक फैशन के रितिक नायक, दीप दर्शन ट्रेडर्स के दर्शन विसावड़िया, वंदना क्रियेशन के कमल कुमार झंवर व अन्य ने लिखित शिकायत की थी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!