टेलीग्राम के जरिए ठगी: युवक को नौकरी का झांसा देकर लगाया 21.23 लाख का चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक युवक को टेलीग्राम ऐप के जरिए ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर 21 लाख 23 हजार 79 रुपए की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर शाजापुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्रेडिट मैनेजर के पद पर हैं कार्यरत
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी प्रदीप साहू, निवासी गुना, वर्तमान में शाजापुर के राजनगर क्षेत्र में रहते हैं। वे शाजापुर स्थित इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में क्रेडिट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
टेलीग्राम पर मिला नौकरी का ऑफर
फरियादी ने अपनी शिकायत में बताया कि 23 दिसंबर 2025 को उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर “महक मिश्रा” नामक आईडी से संपर्क किया गया। आरोपी ने खुद को एक ऑनलाइन प्रोजेक्ट से जुड़ा बताते हुए फरियादी से नौकरी को लेकर बातचीत शुरू की।
मोटे कमीशन का लालच
आरोपी ने फरियादी को बताया कि ऑनलाइन प्रोजेक्ट पूरा करने पर अच्छा कमीशन मिलेगा। इसके बाद एक लिंक भेजकर लॉगिन करवाया गया और प्रोजेक्ट पूरा करने की प्रक्रिया समझाई गई।
21 लाख से अधिक की ठगी का खुलासा
भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में राशि अपने खातों में ट्रांसफर करवाई। धीरे-धीरे आरोपी ने फरियादी से कुल 21 लाख 23 हजार 79 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने शाजापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का प्रकरण
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बैंक खातों, मोबाइल नंबर और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!