घर की पहली मंजिल पर फंदे पर लटके मिला इंजीनियर: दोपहर में मीटिंग का कहकर लैपटॉप लेकर कमरे में गए थे; देर शाम पत्नी के पहुंचने पर सामने आई घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के शंकरबाग इलाके में एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान धीरज रसाले के रूप में हुई है, जो पीथमपुर स्थित आयशर ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत थे। बुधवार शाम वे अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटके मिले। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर सदर बाजार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीटिंग का कहकर कमरे में गए थे धीरज
पुलिस के अनुसार, धीरज बुधवार दोपहर परिवार के सदस्यों के साथ सामान्य रूप से बातचीत कर रहे थे। खाना खाने के बाद वे अपना लैपटॉप लेकर घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में चले गए। उन्होंने परिजनों से मीटिंग होने की बात कही थी। इसके बाद वे कमरे में ही रहे।
देर शाम जब उनकी पत्नी ऊपर कमरे में पहुंचीं, तब धीरज फंदे पर लटके मिले। यह दृश्य देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।
करीब एक साल पहले हुई थी शादी
धीरज रसाले की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। परिवार में उनकी पत्नी, मां और छोटी बहन हैं। बताया गया है कि धीरज के पिता का करीब 17 साल पहले निधन हो गया था। परिवार के लिए यह घटना बड़ा सदमा है।
मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
सदर बाजार थाना पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल और कमरे की जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धीरज ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है।
मोबाइल की जांच से कारणों का पता लगाने की कोशिश
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मोबाइल फोन में उपलब्ध जानकारी और अन्य परिस्थितियों के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, Jio Platforms की ऐतिहासिक लिस्टिंग:भावुक हुए मुकेश अंबानी; बच्चों ने याद किया पिता का संघर्ष, ईशा और अनंत ने क्या कहा

छोटे व्यापारियों के लिए खुशखबरी:रेहड़ी-पटरी वाले दिवाली पर लगा सकेंगे दुकान; महापौर ने दी परंपरागत स्थानों पर दुकानें लगाने की अनुमति

कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत:543 दवाओं के दाम घटे; इस तारीख से नई कीमतें होगी लागू

वीडियो देखिये, अफसरों पर किस कारण भड़के महापौर:बोले- कागजी खेल से खराब हो रही सरकार की छवि; अटकी फाइलों पर मौके से तलब किए अधिकारी

वीडियो देखिये, केदारनाथ धाम में बर्फबारी से स्वर्ग-सा नजारा:बर्फ की सफेद चादर में सजी बाबा केदार की नगरी; खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ मंदसौर का युवक गिरफ्तार:सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

जर्जर मकान पर चला नगर निगम का बुलडोजर:एक घंटे में भवन धराशायी; सुरक्षा के मद्देनजर हटाया गया भवन

विवादित जमीनें, खाकी का रौब और 200 करोड़ की संपत्ति:लोकायुक्त जांच में फिरोज खान के नेटवर्क की पड़ताल; आरा मशीन से प्रॉपर्टी कारोबार तक का सफर

अंगदान से दिया मानवता का संदेश:लिवर से मरीज को मिली नई जिंदगी; पति की आत्मा की शांति के लिए भगवान की तस्वीर लेकर अस्पताल पहुंचीं पत्नी

मेडिकल टीचर्स का आंदोलन स्थगित:हेल्थ कमिश्नर से चर्चा के बाद फैसला; मांगें पूरी करने के लिए मिला एक महीने का समय

वीडियो देखिये, इंदौर में 30 अक्टूबर को भाजपा का पैदल मार्च:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले-‘देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे’; देश के खिलाफ बोलने वालों को अराजकता फैलाने देना बर्दाश्त नहीं

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म:होटल में बंधक बनाकर रेप का आरोप; आरोपी की तलाश जारी

वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित:पुलिस आयुक्त ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

11 वर्षीय स्वर्गीय बालक का नेत्रदान एवं त्वचादान करने का निर्णय:पुत्र वियोग के गहन दुःख के बीच परिवार ने लिया अनुकरणीय निर्णय; दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को मिलेगी नई रोशनी

किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से बलराम कृषि महोत्सव को किया संबोधित; बोले-सिंचाई परियोजनाएं बनेगी सुखद समृद्धि का आधार

महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज:बोले- बाबा के चरणों में साक्षात प्रणाम किया; मंदिर समिति ने किया स्वागत

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!