खबर
Top News

रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में चार दशक की उल्लेखनीय सेवाएं: शहर के डॉ. वीरेन्द्र व्यास को 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड'; कैंसर रोगियों के उपचार और मेडिकल विद्यार्थियों के शिक्षण में बहुमूल्य योगदान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जुलाई 2026, 12:52 pm
शेयर करें:
रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में चार दशक की उल्लेखनीय सेवाएं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/ उज्जैन।
रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में लगभग चार दशकों तक कैंसर उपचार, चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शहर के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ प्रो. डॉ. वीरेन्द्र व्यास को 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (AROI) के एमपी-छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन एमपीसीजी एआरओआईकॉन-2026 (MPCG AROICON 2026) में प्रदान किया गया।

दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 25 एवं 26 जुलाई 2026 को आर.डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज, उज्जैन में किया गया। सम्मेलन में देशभर के करीब 70 कैंसर विशेषज्ञों ने भाग लिया और कैंसर उपचार, नई तकनीकों, शोध तथा चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन के प्रमुख आकर्षणों में एम्स, नई दिल्ली के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. जी.के. रथ, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई के विभागाध्यक्ष डॉ. जे.पी. अग्रवाल, AROI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.एन. सेनापति, AROI के राष्ट्रीय सचिव डॉ. वी. श्रीनिवासन, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई के डीन (एकेडमिक्स) प्रो. डॉ. सिद्धार्थ लस्कर तथा इंदौर कैंसर फाउंडेशन के क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी निदेशक प्रो. डॉ. वीरेन्द्र व्यास शामिल रहे। इस दौरान विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और कैंसर उपचार की आधुनिक पद्धतियों पर चर्चा की।

सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. सौरभ कर्णावत ने बताया कि प्रो. डॉ. वीरेन्द्र व्यास को कैंसर रोगियों के उपचार और मेडिकल विद्यार्थियों के प्रशिक्षण एवं शिक्षण में उनके बहुमूल्य योगदान के सम्मानस्वरूप 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' प्रदान किया गया। सम्मान-पत्र में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट समर्पण की सराहना की गई है।

सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रो. डॉ. वीरेन्द्र व्यास ने यह सम्मान अपने गुरुओं स्वर्गीय प्रो. डॉ. एम.एस. द्विवेदी, स्वर्गीय डॉ. के.ए. दिनशॉ (पूर्व निदेशक, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई) तथा डॉ. एस.के. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन को समर्पित किया। उन्होंने यह सम्मान अपने सभी कैंसर रोगियों, विद्यार्थियों, परिवार तथा इंदौर कैंसर फाउंडेशन, इंदौर को भी समर्पित किया।

उल्लेखनीय है कि प्रो. डॉ. वीरेन्द्र व्यास ने अपने लगभग 40 वर्षों के चिकित्सकीय जीवन में कैंसर के उपचार, रोकथाम, जनजागरूकता और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने लॉन्ग बीच हॉस्पिटल, कैलिफोर्निया (अमेरिका) से विशेष प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। अपने लंबे करियर के दौरान उन्हें अनेक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं और उनके कई शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

संबंधित समाचार

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

2 minutes ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

4 minutes ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

5 minutes ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

13 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

17 minutes ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

17 minutes ago
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा
Top News

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

18 minutes ago
होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

25 minutes ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

31 minutes ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

41 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

43 minutes ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

about 1 hour ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

about 1 hour ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

about 1 hour ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

about 1 hour ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 2 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 2 hours ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!