इस शहर में साइबर ठगी के चार मामले: जानिये कैसे क्रेडिट कार्ड और पैसे दोगुना करने के नाम पर इतने लाख ठगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल में साइबर ठगी के चार नए मामले सामने आए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठगों ने क्रेडिट कार्ड अपडेट, मोबाइल हैकिंग, क्रिप्टोकरेंसी और पैसे दोगुना करने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। पुलिस ने चारों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस-1: बैंक अधिकारी बनकर 1.42 लाख ठगे
टीटी नगर थाना क्षेत्र में को-ऑपरेटिव बैंक के क्लर्क चेतन सक्सेना को ठगों ने कॉल किया। आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड अपडेट और ऑनलाइन शॉपिंग से प्रॉफिट कमाने का झांसा दिया। बातों में फंसाकर उनसे 1 लाख 42 हजार 398 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
केस-2: सहायक शिक्षक का मोबाइल हैक कर 3.10 लाख निकाले
हबीबगंज थाना क्षेत्र में सहायक शिक्षक गिरिश कुमार साइबर ठगी का शिकार हुए। आरोपियों ने एक लिंक भेजकर उनका मोबाइल हैक कर लिया और बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 3 लाख 10 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।
केस-3: शेयर मार्केट में पैसे दोगुना करने का झांसा, 5.24 लाख की ठगी
पिपलानी थाना क्षेत्र के ए-सेक्टर गोपाल नगर निवासी संतोष कुमार को शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया। आरोपियों ने उनसे 5 लाख 24 हजार 900 रुपए निवेश करवाए और बाद में संपर्क तोड़कर फरार हो गए।
केस-4: क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 1.45 लाख की ठगी
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में ठगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1 लाख 45 हजार रुपए ठग लिए। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या निवेश प्रस्ताव पर भरोसा न करें। बैंक या साइबर संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही साझा करें। संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!