खबर
Top News

18 महीने बाद जेल से बाहर आया पूर्व आरटीओ आरक्षक: 10 लाख के मुचलके पर जमानत; 11 करोड़ कैश-52 किलो गोल्ड केस से जुड़ा था नाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 11:46 pm
शेयर करें:
18 महीने बाद जेल से बाहर आया पूर्व आरटीओ आरक्षक

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा करीब 18 महीने बाद बुधवार रात भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गया। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ से नियमित जमानत मिलने के बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद रात करीब 10:20 बजे सौरभ जेल से बाहर आया। इस दौरान जेल के बाहर उनके परिजन और समर्थक मौजूद थे।

सौरभ शर्मा फरवरी 2025 से न्यायिक हिरासत में था। हाईकोर्ट ने 10 लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर उसे रिहा करने के आदेश दिए हैं।

हर सुनवाई में होना होगा पेश, देश छोड़ने पर रोक
हाईकोर्ट ने जमानत के साथ कई शर्तें लगाई हैं। सौरभ को ट्रायल कोर्ट की प्रत्येक सुनवाई में उपस्थित होना होगा। कोर्ट की अनुमति के बिना वो देश नहीं छोड़ सकेगा। इसके अलावा गवाहों को प्रभावित करने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करने की शर्त भी लगाई गई है।

जांच पूरी, चार्जशीट भी दाखिल
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने माना कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। ट्रायल भी शुरू हो गया है। मामले में गवाहों और दस्तावेजों की संख्या अधिक होने के कारण मुकदमे के जल्द पूरा होने की संभावना कम है।

इसी आधार पर अदालत ने कहा कि आरोपी को अनिश्चितकाल तक जेल में रखना उचित नहीं होगा और सशर्त नियमित जमानत मंजूर कर दी।

कार में मिले थे 11 करोड़ कैश और 52 किलो सोना
सौरभ शर्मा दिसंबर 2024 में उस समय सुर्खियों में आया था, जब लोकायुक्त, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान उससे जुड़े ठिकानों और संपत्तियों की जांच शुरू हुई थी।

इसी दौरान भोपाल के मेंडोरी इलाके में एक इनोवा कार से करीब 11 करोड़ रुपए कैश और 52 किलो सोना बरामद हुआ था। जांच एजेंसियों ने इसकी कड़ियां भी सौरभ से जुड़े मामले में खंगाली थीं।

हालांकि, सौरभ शर्मा ने पूछताछ में कार से बरामद कैश और सोना अपना होने की बात स्वीकार नहीं की है। ऐसे में इस रकम और सोने के वास्तविक मालिक को लेकर जांच एजेंसियों की पड़ताल जारी है।

संबंधित समाचार

काउंटर प्लान
Top News

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

4 minutes ago
मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

7 minutes ago
पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी
Top News

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

12 minutes ago
एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
Top News

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

15 minutes ago
राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी
Top News

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

22 minutes ago
निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
Top News

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

29 minutes ago
करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन
Top News

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

35 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

about 2 hours ago
कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे
Top News

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

about 3 hours ago
बड़ा हादसा
Top News

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

about 3 hours ago
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 20 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 21 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 21 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 21 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 21 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!