पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार: बोले- सभी महाकाल के दर्शन जरूर करें; अनुभव को बताया दिव्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना रविवार सुबह पत्नी प्रियंका रैना के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए और तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। रैना ने ज्योतिर्लिंग का पूजन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
परिवार के साथ भस्म आरती में हुए शामिल
सुरेश रैना के साथ उनकी पत्नी प्रियंका रैना, साले विवेक और उनकी पत्नी नेहा भी मौजूद रहीं। पूरे परिवार ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की।
आरती के बाद रैना ने अपने अनुभव को खास और आध्यात्मिक बताया। उन्होंने कहा कि महाकाल की भस्म आरती में शामिल होना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।
प्रियंका बोलीं- पहली बार किया ज्योतिर्लिंग का दर्शन
दर्शन के बाद प्रियंका रैना ने भी महाकाल मंदिर में अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला ज्योतिर्लिंग दर्शन था। उज्जैन आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और मंदिर में दर्शन का अनुभव उनके लिए दिव्य रहा।
रैना ने श्रद्धालुओं से की महाकाल दर्शन की अपील
सुरेश रैना ने श्रद्धालुओं से उज्जैन आने और भगवान महाकाल के दर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को महाकाल के दर्शन जरूर करने चाहिए और संभव हो तो भस्म आरती में भी शामिल होना चाहिए।
महाकाल मंदिर में रविवार सुबह क्रिकेटर रैना के पहुंचने की जानकारी मिलने पर उनके प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला। दर्शन के दौरान उन्होंने मंदिर की धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की।
भारत के लिए खेल चुके हैं रैना
सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए वनडे और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा रैना ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी लंबे समय तक अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है।
उज्जैन में महाकाल दर्शन के दौरान रैना ने धार्मिक आस्था के साथ अपने प्रशंसकों के लिए भी खास संदेश दिया और महाकाल की नगरी आने की अपील की।
संबंधित समाचार

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी:बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर

शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास:खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रु. की जमीन

बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन:इतने आरोपियों की कॉल डिटेल में ‘विक्की बॉक्सर’ का नाम; इस राज्य में जाएगी पुलिस टीम

दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त:नवरात्रि से पहले ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

उजियारे का उल्लास:शुक्रिया इंदौर, खूब परवान चढ़ी परंपरा; भुनसारे से भोर होने तक चला उत्सव

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश; पुलिस पर पत्थरबाजी का आरोप

अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा:नई बिल्डिंग के लिए खाली कराई जमीन बनी डंपिंग साइट

पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; हजारों यात्री फंसे, 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 की मौत

बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

देखिए वीडियो:सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी

देखिए वीडियो:विकास के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने जहां बीता बचपन; उसी घर पर चलाई कुदाली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!