पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या: कांग्रेस नेता के घर में खाया जहर; बहन ने किया चौंकाने वाला खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
एक बीजेपी नेता और ठेकेदार जितेन्द्र चौधरी उर्फ जीतू (48) ने सूदखोरी से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जीतू ने मौत से पहले दिए गए बयानों में कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद गणेश सकरगाये पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जीतू ने जहर खाने के लिए आरोपी कांग्रेस नेता के घर को ही चुना।
50 लाख के बदले मकान छीनना चाहता है गणेश
अस्पताल में दम तोड़ने से पहले जीतू चौधरी ने जो बयान दिए, वे किसी की भी रूह कंपा देने वाले हैं। जीतू के अनुसार, गणेश सकरगाये उन पर 5 प्रतिशत प्रति माह की दर से ब्याज का दबाव बना रहा था। 50 लाख के लेन-देन के बदले उनका मकान बिकवाने की धमकी दी जा रही थी।
मार्केट का भी था कर्ज
जीतू ने आरोप लगाया कि गणेश ने न केवल उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ा, बल्कि उनकी बेटी का रिश्ता तक तुड़वा दिया। जीतू पर मार्केट का करीब 1 करोड़ रुपये का कर्ज भी था, जिसे लेकर वे गहरे तनाव में थे।
सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए थे जीतू
जीतू चौधरी खंडवा की राजनीति का जाना-माना चेहरा थे। 2009 में कांग्रेस से पार्षद रहे जीतू ने 2020 में कमलनाथ सरकार गिरने के समय ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। जीतू चौधरी खंडवा के लवकुश नगर, सेक्टर-3 में रहते थे।
जहरीला पदार्थ खा लिया
मंगलवार सुबह वे लवकुश नगर स्थित अपने घर से निकले और बड़गांव भीला रोड पर गणेश सकरगाये के घर जाकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। दोपहर करीब 2:15 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। बेटा विनायक चौधरी सिविल इंजीनियर है जबकि बेटी ग्रेजुएशन कर रही है।
बहन का चौंकाने वाला खुलासा
इस मामले में एक नया मोड़ जीतू की बहन नीता मलिक के बयान से आया है। नीता ने आरोप लगाया कि, भाई आर्थिक रूप से कंगाल हो चुका था, जिसके कारण उसकी पत्नी हेमा (प्राइवेट टीचर) भी उसे प्रताड़ित करती थी। हालत यह थी कि उसे घर में खाना तक नहीं दिया जाता था और वह पिछले दो साल से मेरे घर आकर भोजन कर रहा था।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!