पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: नहीं लड़ेंगे चुनाव; इस वजह से लिया फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बेंगलुरु।
कर्नाटक की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि वह वर्ष 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपने फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए उम्र, स्वास्थ्य और मौजूदा राजनीतिक माहौल को इसकी प्रमुख वजह बताया।
राजनीति करना संभव नहीं रहेगा
शनिवार को मांड्या जिले के के.आर. पेट में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में सिद्धारमैया ने कहा कि वह 79 वर्ष के हो चुके हैं और मौजूदा सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक उनकी उम्र 81-82 वर्ष हो जाएगी। ऐसे में पहले जैसी ऊर्जा और स्वास्थ्य के साथ चुनावी राजनीति करना संभव नहीं रहेगा।
भ्रष्टाचार और धनबल का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा
उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में भ्रष्टाचार और धनबल का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। उनके मुताबिक, पहले चुनाव जनता के सहयोग और विश्वास के दम पर लड़े जाते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों को मतदाताओं पर धन खर्च करने का दबाव महसूस होता है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक स्थिति है।
आवाज उठाते रहेंगे
सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि वह चुनावी राजनीति से दूरी बनाएंगे, लेकिन सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि वह आगे भी लोगों की समस्याओं और अधिकारों की आवाज उठाते रहेंगे। वरुणा विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा दोबारा चुनाव लड़ने के आग्रह का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना निर्णय सोच-समझकर लिया है और अब उसे बदलने का इरादा नहीं है।
सिद्धांतों और मूल्यों के साथ समझौता नहीं
अपने पांच दशक लंबे राजनीतिक सफर को याद करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने 1978 में तालुक बोर्ड सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा था। इस दौरान उन्होंने जीत और हार दोनों का सामना किया, लेकिन हमेशा अपने सिद्धांतों और मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया।
परिवार का सदस्य मानकर स्नेह और समर्थन दिया
उन्होंने राज्य की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने उन्हें हमेशा अपने परिवार का सदस्य मानकर स्नेह और समर्थन दिया। यही कारण है कि वह भविष्य में भी सक्रिय राजनीति में रहते हुए जनहित के मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाते रहेंगे, भले ही अब चुनावी मैदान में नजर न आएं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!