धार्मिक आयोजन के प्रसाद से फूड पॉइजनिंग: लोगों को अस्पताल में किया गया भर्ती; मचा हड़कंप
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
एक धार्मिक आयोजन के दौरान प्रसाद ग्रहण करने के बाद कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग की शिकायत मिलने के बाद सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कथा के बाद प्रसाद खाने से बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, खिलचीपुर के गादिया लुहार गांव में धार्मिक कथा का आयोजन चल रहा था। कथा समाप्त होने के बाद वहां प्रसादी भोजन की व्यवस्था की गई थी।
जैसे ही लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, कुछ ही देर में कई लोगों को पेट में जलन, दस्त और असहजता की शिकायत होने लगी। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
आसपास के गांवों के लोग भी हुए प्रभावित
फूड पॉइजनिंग की चपेट में गादिया लुहार गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों के निवासी भी आए हैं। बीमार होने वालों में बच्चे और युवक शामिल बताए जा रहे हैं, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल
स्थिति बिगड़ने पर सभी मरीजों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत वाले 10 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
स्वास्थ्य विभाग सतर्क
डॉक्टरों के अनुसार, समय पर उपचार मिलने से मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा फूड पॉइजनिंग के कारणों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रसाद में गड़बड़ी कैसे हुई।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!