4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा: नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीहोर में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिले की चार डेयरी इकाइयों का अचानक निरीक्षण कर दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की।
6 सैंपल लिए
कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से 6 सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के दौरान एक फैक्ट्री में नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन के इस्तेमाल की बात सामने आई, जबकि दूसरी डेयरी में पर्याप्त दस्तावेजों के बिना करीब 10 हजार लीटर दूध का भंडारण मिला।
चार डेयरी इकाइयों का निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सीहोर स्थित शुद्धम मिल्क प्रोडक्ट्स, अल्फा प्रोटीन मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड, हम्बल काउ मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड और कोलीपुरा स्थित मिलकी वे मिल्क डेयरी का निरीक्षण किया।
इस दौरान पनीर, दूध, मावा और दही समेत अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सभी सैंपल को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।
नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन के इस्तेमाल का आरोप
अल्फा प्रोटीन मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम को नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन के इस्तेमाल की जानकारी मिली।
खाद्य विभाग के मुताबिक यह खाद्य उपयोग के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है।
विभाग ने मामले को जांच के दायरे में लेते हुए संबंधित रिकॉर्ड और सामग्री की जांच शुरू कर दी है।
10 हजार लीटर दूध का भंडारण मिला
इसी तरह हम्बल काउ मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड में करीब 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक मिला। विभाग के अनुसार इस स्टॉक के संबंध में पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।
दूध के भंडारण और उसके स्रोत को लेकर अलग से जांच की जा रही है।
पनीर, मावा और दही के सैंपल लैब भेजे
शुद्धम मिल्क प्रोडक्ट्स से पनीर का एक सैंपल लिया गया। वहीं मिलकी वे मिल्क डेयरी से पनीर, मावा और दही के तीन सैंपल लिए गए।
अन्य इकाइयों से भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों में मानक से जुड़ी गड़बड़ी या अन्य उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डेयरी संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी:बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर

शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास:खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रु. की जमीन

बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन:इतने आरोपियों की कॉल डिटेल में ‘विक्की बॉक्सर’ का नाम; इस राज्य में जाएगी पुलिस टीम

दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त:नवरात्रि से पहले ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

उजियारे का उल्लास:शुक्रिया इंदौर, खूब परवान चढ़ी परंपरा; भुनसारे से भोर होने तक चला उत्सव

पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार:बोले- सभी महाकाल के दर्शन जरूर करें; अनुभव को बताया दिव्य

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश; पुलिस पर पत्थरबाजी का आरोप

अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा:नई बिल्डिंग के लिए खाली कराई जमीन बनी डंपिंग साइट

पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; हजारों यात्री फंसे, 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 की मौत

बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

देखिए वीडियो:सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी

देखिए वीडियो:विकास के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने जहां बीता बचपन; उसी घर पर चलाई कुदाली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!