खबर
Top News

चौराहे पर पहली पत्नी की पिटाई: दूसरी पत्नी के साथ पकड़े जाने पर पति हुआ बेकाबू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 मार्च 2026, 2:36 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अन्य महिला के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर पति ने पत्नी को बीच चौराहे पर बेरहमी से पीटा। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी लगातार हमला करता दिख रहा है। वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर पीड़िता को किसी तरह बचाया।

जानकारी के मुताबिक कर्नाटक निवासी मसरुद्दीन शेख मोती तबेला क्षेत्र में बैग बनाता है। 15 मार्च की शाम उसकी पहली पत्नी शमा शेख, जो मुंबई की रहने वाली है, अचानक परिजन के साथ उसके गोदाम पहुंच गई। वहां उसने मसरुद्दीन को एक अन्य महिला के साथ देख लिया।

पूछताछ करने पर पता चला उक्त महिला उसकी दूसरी पत्नी है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में मसरुद्दीन ने पहले तो शमा ओर उसके परिजन से बहस की फिर शमा शेख को घसीटते हुए, मारपीट की फिर बीच चौराहे पर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

वह लगातार उसे मारता रहा, जबकि महिला खुद को बचाने की कोशिश करती रही। रहवासियों ने छुड़ाया। घटना का वीडियो एक स्थानीय व्यक्ति ने बनाकर वायरल कर दिया, जिससे पूरा मामला सामने आया। वीडियो में आरोपी की क्रूरता साफ दिख रही है। महिला पर लगातार हमला करते हुए वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।

पुलिस से भी नहीं मिली मदद
पीड़िता के परिजन हसन कांचीवाला के अनुसार घटना के बाद शमा शेख पंढरीनाथ थाने पहुंची, लेकिन वहां पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। यह कहकर लौटा दिया मुंबई की निवासी है, इसलिए वहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराए। महिला लगातार गुहार लगाती रही कि उसके साथ मारपीट हुई है, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी।

महिला ने ऑडियो जारी कर किया बड़ा खुलासा
घटना के बाद शमा शेख का एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने अपने पति के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसमें आरोप लगाया मसरुद्दीन अलग-अलग महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करता है और हर बार फर्जी आधार कार्ड के जरिए पहचान बदल लेता है।

उसे रिजवाना नाम की महिला के साथ पकड़ा था, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। यह भी दावा किया है आरोपी गुजरात के अहमदाबाद में शायदा नाम की महिला से भी शादी कर चुका है। ऑडियो में शमा शेख ने अन्य महिलाओं से अपील की है वे मसरुद्दीन से सावधान रहें।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 7 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 7 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 8 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 8 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 8 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 8 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 9 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 9 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 9 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 9 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 9 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 9 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 9 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 9 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 9 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 10 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!