स्मार्ट पुलिसिंग के डेमो में उड़ान के दौरान फायर फाइटिंग ड्रोन हुआ फेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के तहत आधुनिक ड्रोन तकनीक के प्रदर्शन के दौरान एक तकनीकी खामी सामने आ गई। डीआरपी लाइन में आयोजित डेमोस्ट्रेशन के दौरान फायर फाइटिंग ड्रोन उड़ान के समय सही तरीके से कार्य नहीं कर पाया और बीच में ही फेल हो गया।
यह डेमो पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया था, जिसमें सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपदा नियंत्रण में ड्रोन के उपयोग को प्रदर्शित किया जा रहा था।
कार्यक्रम में ड्रोन लैब टेक्नोलॉजी लिमिटेड, अहमदाबाद द्वारा विकसित विभिन्न प्रकार के ड्रोन फायर फाइटिंग, फायर बॉल एक्सटिंग्विशिंग और सन ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। हालांकि, फायर फाइटिंग ड्रोन के प्रदर्शन के दौरान आई तकनीकी समस्या ने इसकी कार्यक्षमता पर सवाल खड़े कर दिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए कहा कि ऐसे परीक्षणों का उद्देश्य ही खामियों को पहचानकर सुधार करना होता है।
डेमो में अन्य ड्रोन ने निगरानी, लाइटिंग और सर्विलांस से जुड़े फीचर्स का सफल प्रदर्शन किया। पुलिस का कहना है कि इन अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग भविष्य में अपराध नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आपात स्थितियों में किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन तकनीक को और बेहतर बनाकर जल्द ही फील्ड में प्रभावी तरीके से उपयोग में लाया जाएगा।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!