नर्मदा परियोजना के पाइपों में लगी आग: दूर से दिखाई दे रहा धुएं का गुबार; घटना स्थल के पास मौजूद है दो स्कूल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंगलवार दोपहर नर्मदा परियोजना के लिए रखे गए प्लास्टिक पाइपों में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार छा गया, जिसे शहर के कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था।
दमकल ने पाया काबू
दोपहर करीब 2:20 बजे जब इलाका अपनी सामान्य गति में था, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। प्लास्टिक होने के कारण आग ने तेजी पकड़ी और पूरा क्षेत्र काले धुएं की चपेट में आ गया।
धुएं के कारण विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि कुछ समय के लिए यातायात को रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
3 महीने से खुले में पड़े थे पाइप
जानकारी के मुताबिक, जहां आग लगने की घटना हुई है वहां पास में ही 2 स्कूल भी मौजूद है। नर्मदा परियोजना के तहत ये करोड़ों रुपये के पाइप पिछले तीन महीनों से अधिक समय से महू नाका के खुले मैदान में रखे हुए थे।
शरारती तत्वों की हो सकती है हरकत
आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या शरारती तत्व ने जानबूझकर आग लगाई है। खुले में रखे इन कीमती पाइपों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम आग लगने के कारणों की जाँच कर रही है।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!