फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत: एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कल तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की जान चली गई। कनाड़िया में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई, जबकि एमआईजी क्षेत्र में केक की दुकान पर काम करने वाला युवक सोने के बाद नहीं उठा।
दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तुकोगंज क्षेत्र में सड़क पार कर रहे बेलदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई।
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक नवीन पिता बसंतराव (34) निवासी लाइट हाउस, एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। कल अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। परिजन पहले उसे नोबेल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर एमवाय अस्पताल ले गए।
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवीन परिवार में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में छोटी बहन और भाई हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
इधर, एमआईजी क्षेत्र के पाटनीपुरा में रहने वाले राहुल पिता गेंदालाल बामने (27) की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राहुल केक की दुकान पर काम करता था। शनिवार शाम वह घर पर सोया था, लेकिन इसके बाद नहीं उठा।
आसपास के लोग उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह स्वाति नाम की युवती के साथ लिव-इन में रहता था। घटना के समय स्वाति जॉब पर गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू की है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बेलदार की जान गई
तुकोगंज क्षेत्र में वायएन रोड पर कल रात सड़क पार कर रहे बेलदार राकेश पिता हीरालाल कश्यप (45) निवासी मालवा मिल गोमा की फेल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजन के मुताबिक राकेश बेलदार था और काम से घर लौट रहा था। परिवार में उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की जा रही है।
संबंधित समाचार

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला

तीन दिन से नहीं दिखी थी महिला:घर में 200 से ज्यादा खाली बीयर कैन मिलीं

सूरज जाट की तलाश में दौड़ रही पुलिस की टीमें:मददगारों और आश्रय देने वालों की कुंडली भी खंगाल रही पुलिस

युवती से बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने की अभद्रता:मारपीट और छेड़छाड़ का लगाया आरोप

कमजोर बारिश से खेती पर संकट:कृषि विभाग खोज रहा कम पानी में तैयार होने वाली फसलें; पैदावार पर संकट

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े:थाने के अंदर भी हाथापाई; प्रतिमा लेकर शिकायत करने पहुंचा एक पक्ष, पुलिस ने संभाली स्थिति

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी:बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!