खबर
Top News

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान: इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 4:16 pm
शेयर करें:
वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वाहन खरीदने के साथ पसंदीदा या वीआईपी नंबर हासिल करने का क्रेज भी लगातार बढ़ रहा है। परिवहन विभाग की नई नंबर सीरीज की ऑनलाइन नीलामी में 0001 और 7777 नंबर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

नीलामी का अंतिम दिन कल है। 0001 नंबर के लिए दो दावेदार आमने-सामने हैं, जबकि 7777 के लिए पांच आवेदकों के बीच मुकाबला चल रहा है।

0001 के लिए 1 लाख से शुरू हुई बोली, पहुंची 1.11 लाख रुपए तक
0001 नंबर का रिजर्व प्राइज 1 लाख रुपए रखा गया है। दो आवेदकों के बीच चल रही बोली अब 1 लाख 11 हजार रुपए तक पहुंच चुकी है। नीलामी के अंतिम दिन दोनों दावेदारों के बीच मुकाबला और बढ़ने की संभावना है।

वीआईपी नंबरों में 0001 को सबसे खास नंबरों में माना जाता है। इसी वजह से इसकी बोली रिजर्व प्राइज से ऊपर पहुंच गई है।

7777 के लिए 5 दावेदार, बोली 30 हजार रुपए तक
7777 नंबर के लिए भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। इसका रिजर्व प्राइज 25 हजार रुपए रखा गया है, जबकि बोली अब तक 30 हजार रुपए तक पहुंच चुकी है।

खास बात यह है कि इस नंबर के लिए पांच आवेदक बोली लगा रहे हैं। ऐसे में अंतिम दिन इसकी कीमत और बढ़ने की संभावना है।

40 आवेदकों ने वीआईपी नंबरों के लिए किया आवेदन
नई नंबर सीरीज में वीआईपी और पसंदीदा नंबरों के लिए कुल 40 आवेदकों ने आवेदन किया है। 0001 और 7777 के अलावा 0007, 0009, 1111 और 9999 जैसे नंबर भी लोगों की पसंद में शामिल हैं।

इन नंबरों को हासिल करने के लिए वाहन मालिक ऑनलाइन बोली लगा रहे हैं। अंतिम दिन किस नंबर की बोली सबसे ज्यादा जाती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

बीजेड सीरीज की आखिरी नीलामी, इसलिए खास
इस नीलामी की खास वजह यह भी है कि यह बीजेड सीरीज की आखिरी सीरीज है। वाहनों के पंजीयन में नंबर सीरीज बीए से शुरू होकर अब बीजेड तक पहुंच चुकी है।

मौजूदा सीरीज पूरी होने के बाद नई नंबर सीरीज शुरू होगी। इसी वजह से बीजेड सीरीज के पसंदीदा नंबर हासिल करने को लेकर वाहन मालिकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

शाम 5 बजे तक लगा सकेंगे बोली
नीलामी में शामिल आवेदकों को अंतिम दिन शाम 5 बजे तक बोली बढ़ाने का मौका मिलेगा। यदि किसी नंबर पर अंतिम समय में बोली लगातार बढ़ती रहती है तो विभाग की व्यवस्था के अनुसार अतिरिक्त समय मिल सकता है।

वहीं, जिन नंबरों पर केवल एक ही आवेदक होगा, उनके परिणाम निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शाम 5 बजे के बाद घोषित किए जा सकते हैं।

नए वाहन मालिक भी वीआईपी नंबरों की दौड़ में
हाल ही में गणेश उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में नए वाहन खरीदे गए हैं। इनमें से कई वाहन मालिक अपने वाहन के लिए पसंदीदा नंबर हासिल करने के लिए इस नीलामी में शामिल हुए हैं।

अब अंतिम दिन 0001, 7777 समेत अन्य VIP नंबरों की बोली कितनी ऊपर जाती है, इस पर वाहन मालिकों के साथ परिवहन विभाग की भी नजर रहेगी।

संबंधित समाचार

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

less than a minute ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

1 minute ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

6 minutes ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

13 minutes ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

16 minutes ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

20 minutes ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

26 minutes ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

28 minutes ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

34 minutes ago
कम बारिश के बाद अलर्ट
Top News

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

37 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

41 minutes ago
बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

about 1 hour ago
मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!
Top News

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

about 1 hour ago
स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला
Top News

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

about 1 hour ago
प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद: सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

about 1 hour ago
विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम
Top News

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

about 1 hour ago
भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी
Top News

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

about 1 hour ago
कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!