खबर
Top News

आपसी संघर्ष में मादा तेंदुए की मौत: सांवेर से महू तक दहशत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अप्रैल 2026, 6:04 pm
शेयर करें:
आपसी संघर्ष में मादा तेंदुए की मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू से सांवेर तहसील के गांवों तक तेंदुए की दहशत बनी हुई है। इसी बीच एक तरफ वन विभाग की टीम सांवेर क्षेत्र के गांवों में तेंदुए के पंजों के निशान तलाश रही थी, दूसरी ओर महू क्षेत्र के जंगलों में तेंदुओं के बीच संघर्ष की खबर ने विभाग को चौंका दिया। विभाग के अनुसार आशापुरा बीट में आपसी संघर्ष के दौरान एक बड़े तेंदुए ने करीब 18 माह की मादा तेंदुए को मार डाला।

महू फॉरेस्ट रेंज अधिकारियों के मुताबिक सीनियर तेंदुए ने मादा तेंदुए की गर्दन पकड़कर उसकी सांस नली को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह कोई पहली घटना नहीं है।

2023 में बड़गौंदा नर्सरी के पास भी लगभग तीन साल के तेंदुए की इसी तरह आपसी संघर्ष में मौत हो चुकी है। मादा तेंदुए का पोस्टमार्टम डीएफओ की मौजूदगी में कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सांवेर के गांवों में दिनभर सर्च ऑपरेशन

सांवेर तहसील के सिलोटिया, डकाच्या और आसपास के गांवों में वन विभाग की टीम दिनभर तेंदुए की मौजूदगी के संकेत तलाशती रही। किसानों के बयान दर्ज कर पंचनामा बनाया। सल्लूखेड़ी क्षेत्र में पिंजरा लगाकर एक पशु को रखा गया।

वन विभाग का मूवमेंट से इनकार नहीं- रेंजर संगीता ठाकुर का कहना है भले ही तेंदुए के स्पष्ट पदचिह्न उक्त जगह न मिले हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इलाके में मूवमेंट नहीं है। प्रभावित गांवों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

मजदूर पर भी किया हमला
डकाच्या निवासी सुरेश पटेल ने बताया गुरुवार रात उनके भाई के यहां काम करने वाले मजदूर प्रकाश पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मजदूर के पास टॉर्च थी, जिसकी लाइट उसने तेंदुए पर मारकर खुद को बचाया।

इसी तरह सुबह खेत पर काम करते समय एक अन्य ग्रामीण ने भी तेंदुए के अचानक झपट्टा मारने का दावा किया। उसने तालाब की ओर भागकर जान बचाई।

किसानों की मांग- दिन में हो बिजली सप्लाय
बढ़ती दहशत के बीच किसानों ने बिजली वितरण में बदलाव की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है रात 1 बजे के बजाय दिन में बिजली सप्लाय की जाए, क्योंकि रात में खेतों में जाना खतरनाक है। किसानों ने वन विभाग से ड्रोन के जरिए तेंदुए की निगरानी और सर्चिंग की मांग भी की है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 5 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 6 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 6 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 6 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 6 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 6 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 6 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 6 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 6 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 6 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 6 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 6 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 7 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 7 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 7 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 7 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 7 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!