मादा तेंदुआ फिर सक्रिय: कुत्ते का किया शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
18 दिसंबर को बायपास की सहारा सिटी होम्स कॉलोनी में घुसी तेंदुआ अब भी वहीं मौजूद है और एक दिन छोड़कर एक दिन बाहर निकलकर शिकार कर रही है। 6 जनवरी की शाम करीब 7.15 बजे वो सी विंग के समीप एक कुत्ते का शिकार करती हुई दिखाई दी। इसके बाद फिर कॉलोनी में दहशत छा गई और लोग बाहर निकलने से डर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बायपास की तमाम सैटेलाइट कॉलोनियां सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद न केवल असुरक्षित हैं, बल्कि असुविधाजनक भी हैं। यहां रहने वालों के जीवन पर संकट बरकरार है। कॉलोनाइजरों-बिल्डरों ने वादे तो कई किए, लेकिन पूरा एक भी नहीं किया।
नतीजा ये कि इन कॉलोनियों में असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है। ऐसी ही कॉलोनी सहारा सिटी होम्स जो 90 एकड़ में फैली है यहां 12 दिसंबर को तेंदुआ घुसा था, लेकिन वो 17 दिसंबर को पकड़ा गया था। वन विभाग और रहवासियों ने चैन की सांस ली ही थी कि अगले दिन 18 दिसंबर की अलसुबह मादा तेंदुआ इस कॉलोनी में घुस गई।
वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए न केवल पिंजरा लगाया है, बल्कि उसे ललचाने के लिए बकरा-मुर्गी भी रखे, लेकिन वो आज तक जाल में नहीं फंसी और कॉलोनी में कहीं छिपी हुई है। बी-9 के आसपास उसने डेरा डाल रखा है और वो एक दिन छोड़कर एक दिन बाहर आकर शिकार कर रही है। उसके निशाने पर कुत्ते ही हैं। वो अब तक कई कुत्तों का शिकार कर चुकी है। चालाक और शातिर तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में नहीं फंस रही है।
मौका देखकर शिकार कर रही: सिक्योरिटी सुपरवाइजर रामदास चौधरी ने बताया कि यहां के प्रभाकर राव ने 6 जनवरी को तेंदुआ को कुत्ते का शिकार करत देखा। इससे साफ है कि तेंदुआ मौका देखकर शिकार कर रही है। उसे पकड़ने की कोशिशें अब तक बेकार साबित हो रही हैं।
कॉलोनी में लगे हैं दो पिंजरे: रेंजर शेरसिंह कटारिया के अनुसार कॉलोनी में दो पिंजरे लगे हैं और तेंदुए को ललचाकर बाहर आकर शिकार करने के लिए बाध्य करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वो अब तक फंसी नहीं है। उसे पकड़ने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
संबंधित समाचार

भेरूघाट टनल में अनधिकृत आवाजाही पर रोक की मांग:900 करोड़ से ज्यादा की परियोजना; संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन

नमाज पर नाराज हिंदू समाज:सकल हिंदू समाज के आह्वान पर जिले का चप्पा-चप्पा सुबह से बंद

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:3400 करोड़ के बालाघाट-सिवनी फोरलेन हाईवे को मंजूरी

बकरियां चराने के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष:बाप-बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; दूसरे पक्ष की मां-बेटी घायल

रिटायर्ड बैंक प्रबंधक से मामा-भानजे ने की जमीन दिलाने के नाम पर जालसाजी:डीसीपी रावत ने मामला गंभीरता से लिया और करवा दी एफआईआर

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर रोक:हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ संबंधित वकील ही देख सकेंगे

स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं:सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफॉर्म जरूरी; ड्रेस कोड बदलने का अधिकार छात्र को नहीं

11 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू:श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक; भीड़ में नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, कंधे पर लेकर दौड़े डॉक्टर

एनजीओ, ट्रस्ट और सोसायटियों पर ऑनलाइन निगरानी:ई-साइन और ऑडिट से कसेगा शिकंजा

MP में फिर शुरू हुआ तेज बारिश का दौर:5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 20 में भारी बरसात की चेतावनी

रिजल्ट पर हाई कोर्ट की रोक:शासन से पूछा- अभ्यर्थियों को बुलाने की प्रक्रिया क्या थी?

पेट्रोल से हमला:युवक को जिंदा जलाने की कोशिश; बचाने आए तीन लोग भी झुलसे

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा बयान

राखी से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक:महंगी शक्कर ने बिगाड़ा मिठास का बजट; एक महीने में इतनी हुई महंगी

जमीन पर कब्जे और वसूली के मामलों में गिरफ्तार बदमाश पर बड़ी कार्रवाई:4 करोड़ की संपत्ति की सीज; अवैध शेड के गोदाम-दुकानों के दस्तावेज मिले

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से जमीन के नाम पर लाखों की ठगी:न रजिस्ट्री हुई न मिला कब्जा; 4 साल तक कार्रवाई के लिए भटकते रहे पीड़ित

राखी पर मायके जा रही महिला की हादसे में मौत:बाइक के हैंडल में उलझी बैग की बेल्ट; सड़क पर गिरने से गई जान

तालाब में मिला 18 साल की नवविवाहिता का शव:हाथ-पैर से बंधे थे भारी पत्थर; 6 दिन से थी लापता

शहरवासियों के लिए जरूरी खबर:26 अगस्त को रहेगा पानी का संकट; 24 घंटे का शटडाउन, इन इलाकों में असर

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!