पिता ने की बेटे की हत्या: गला घोंटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी हुआ फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पंवासा थाना क्षेत्र के कांकड़ इलाके में एक शराबी पिता ने अपने ही बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विशाल सोलंकी के रूप में हुई है, जो पेशे से मिस्त्री था।
मां ने देखा बेटे का शव
मंगलवार सुबह विशाल का शव उसके घर में बाथरूम के बाहर पड़ा मिला। जैसे ही उसकी मां सावित्रीबाई की नजर बेटे के शव पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर दूसरा बेटा सागर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
घटना के बाद से पिता फरार
हादसे के बाद मृतक का पिता राय सिंह सोलंकी घर से गायब पाया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर मृतक के मामा दिनेश और संतोष भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सीधे तौर पर पिता पर हत्या का आरोप लगाया है।
घर में झगड़ा और मारपीट करता था
परिजनों का कहना है कि राय सिंह सोलंकी शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर में झगड़ा और मारपीट करता था। घटना वाली रात भी उसने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया।
इसके बाद जब विशाल घर में सो रहा था, तभी पिता ने कथित तौर पर उसे बाथरूम में ले जाकर गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कई बार की गई थी थाने में शिकायतें
मृतक के मामा संतोष ने आरोप लगाया कि घरेलू विवाद को लेकर कई बार थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती बरती जाती, तो आज एक युवक की जान बच सकती थी।
सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!