खबर
Top News

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश: एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 सितंबर 2026, 5:32 pm
शेयर करें:
किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अहिल्या पथ योजना से प्रभावित किसानों के अनिश्चितकालीन धरने के बीच शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में किसानों, कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

करीब दो घंटे चली बैठक में किसानों ने अपनी कृषि भूमि पर लगी पाबंदियां हटाने और अहिल्या पथ योजना को निरस्त करने की मांग प्रमुखता से रखी।

बैठक में विधायक मधु वर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला महामंत्री लाखन सिसौदिया मौजूद रहे। किसानों की ओर से आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा में हिस्सा लिया।

किसानों ने कहा- अब आश्वासन नहीं, समय-सीमा में चाहिए फैसला
बैठक के दौरान किसानों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी जमीनों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। किसानों का कहना था कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि उनकी मांगों पर समय-सीमा में ठोस निर्णय होना चाहिए।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से किसानों को एक माह के भीतर उनकी मांगों के समाधान की दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद किसानों ने फिलहाल अपना धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।हालांकि, किसान संगठनों ने स्पष्ट किया कि धरना स्थगित किया गया है, आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है।

IDA कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश
आंदोलन के तीसरे दिन किसानों ने IDA कार्यालय की दीवार पर अपने खून से संदेश लिखकर शासन-प्रशासन के सामने विरोध दर्ज कराया। किसानों ने एक माह के भीतर अहिल्या पथ योजना को निरस्त करने और जमीनों पर लगी पाबंदियां हटाने की मांग की।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तय अवधि में उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

किसानों ने जमीन को बताया आजीविका का आधार
किसानों का कहना है कि उनके लिए जमीन केवल संपत्ति नहीं, बल्कि परिवार की आजीविका और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का आधार है।

उनका कहना है कि लंबे समय तक जमीन के उपयोग और भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता से किसानों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो रही है। किसानों ने प्रशासन से योजना और जमीनों पर लगी पाबंदियों को लेकर स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की है।

बबलू जाधव बोले- संघर्ष खत्म नहीं हुआ
भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के अध्यक्ष बबलू जाधव ने कहा कि किसानों ने प्रशासन के आश्वासन का सम्मान करते हुए फिलहाल धरना स्थगित किया है, लेकिन संघर्ष समाप्त नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि यदि एक माह के भीतर अहिल्या पथ योजना को निरस्त करने और किसानों की जमीनों पर लगी पाबंदियां हटाने की दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो किसान दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे और इसे व्यापक रूप दिया जाएगा।

‘आश्वासन को आदेश और कार्रवाई में बदलना होगा’
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल ने कहा कि किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं। अब शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि दिए गए आश्वासन को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आदेश और ठोस कार्रवाई में बदला जाए। उन्होंने कहा कि केवल आश्वासन मिलने से किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा।

एक माह की समय-सीमा पर नजर
भारतीय किसान एवं मजदूर सेना और अहिल्या पथ योजना संघर्ष समिति ने कहा कि किसानों का धरना फिलहाल स्थगित है। संगठन के मुताबिक, एक माह की समय-सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

किसान संगठनों ने कहा है कि यदि योजना निरस्त नहीं की गई और जमीनों से पाबंदियां नहीं हटाई गईं तो किसानों के साथ बैठक कर अगले आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन और किसानों के बीच हुई बैठक के बाद धरना स्थगित हो गया है, लेकिन अहिल्या पथ योजना को लेकर किसानों का विरोध और उनकी मांगें बरकरार हैं।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

1 minute ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

29 minutes ago
नशे के अड्डे पर छापा
Top News

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

44 minutes ago
सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्‌डी
Top News

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्‌डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

about 1 hour ago
सनसनीखेज वारदात
Top News

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

about 2 hours ago
आरएसएस प्रमुख बोले
Top News

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

about 2 hours ago
तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा
Top News

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

about 2 hours ago
मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में
Top News

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

about 2 hours ago
बस-कार की भीषण टक्कर
Top News

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

about 3 hours ago
एमडी की बैकवर्ड लिंक
Top News

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

about 3 hours ago
फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार
Top News

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

about 3 hours ago
काउंटर प्लान
Top News

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

about 4 hours ago
मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!