दालों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए आगे आएं किसान, सीएम डॉ. मोहन यादव: सीहोर में हुआ राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की उपजाऊ धरती, समृद्ध जल संसाधन और अनुकूल जलवायु हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। इकार्डा जैसे अंतर्राष्ट्री य अनुसंधान संस्थान का सशक्त होना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। भारत में अन्न केवल उत्पादन नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति और संस्कार का आधार है ‘अन्न देवो भव:’ हमारी कृषि परंपरा का मूल मंत्र है। मध्य प्रदेश ‘कृषक कल्याण वर्ष’ मना रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘बीज से बाजार तक’ किसान के साथ खड़ी सरकार ने दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत की है। इसका लक्ष्य वर्ष 2030-31 तक दलहन उत्पादन को 350 लाख टन तक पहुंचाना, आयात निर्भरता कम करना और किसानों की आय बढ़ाना है।
इस मिशन किसानों को बेहतर बीज, आधुनिक भंडारण और सुनिश्चित विपणन की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा दाल उत्पादक एवं उपभोक्ता देश है। दलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर है, जिससे इस मिशन का सर्वाधिक लाभ प्रदेश के किसानों को मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को सीहोर जिले के अमलाहा स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र में दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
अनुसंधान केंद्र प्रदेश की कृषि को नई दिशा देगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंचाई विस्तार और जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि इकार्डा द्वारा विकसित वैज्ञानिक मॉडल प्रदेश की योजनाओं को मजबूत आधार प्रदान करेंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय और इकार्डा का यह संयुक्त प्रयास मध्यप्रदेश को टिकाऊ और समृद्ध कृषि का राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक मॉडल बना सकता है।
उन्होंने कहा कि सीहोर का यह राष्ट्रीय सम्मेलन दलहन क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों, मूल संवेदनाओं और भविष्य की संभावनाओं पर गहन विमर्श का सशक्त मंच बनेगा और नीति निर्धारण व अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय कृषि मंत्रालय एवं इकार्डा की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह अनुसंधान केंद्र प्रदेश की कृषि को नई दिशा देगा और किसानों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।
अन्नदाताओं के लिए नई आशाओं और संभावनाओं का द्वार…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय शुष्क क्षेत्र कृषि अनुसंधान केंद्र सीहोर के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, प्रशिक्षण केंद्र तथा अत्याधुनिक प्लांट टिशु कल्चर प्रयोगशाला का लोकार्पण भी किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इकार्डा का यह नवीन भवन प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए नई आशाओं और संभावनाओं का द्वार खोलेगा। यह केंद्र वैज्ञानिक खेती, उन्नत तकनीक और वैश्विक कृषि अनुभव को किसानों से जोड़ने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा।
संबंधित समाचार

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!