खबर
Top News

किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री ने किस शहर में 100 बेड का नया अस्पताल बनाने की घोषणा की

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 फ़रवरी 2026, 5:45 pm
शेयर करें:
किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज काकड़पुरा तालाब, डॉ. अम्बेडकर नगर में महान विचारक एवं भारत रत्न नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री ने डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह की बहनों को सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि नानाजी देशमुख जी का संपूर्ण जीवन अंत्योदय के सिद्धांत, आत्मनिर्भर ग्राम विकास और सामाजिक समरसता के संकल्प को समर्पित रहा। उनके आदर्श हमें सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि महू केवल एक शहर नहीं, बल्कि तीर्थों की नगरी है। यह बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली है और समीप स्थित जानापाव भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में माना जाता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का समय आ चुका है। 2029 तक नए परिसीमन के साथ लोकसभा और विधानसभा में बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। लाड़ली बहना योजना 1000 रुपये से शुरू हुई थी, आज यह 1500 तक पहुंच गई है। राज्य सरकार बहनों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है

डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसानों को 6 हजार रुपये केंद्र सरकार और 6 हजार रुपये राज्य सरकार दे रही है, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महू में 100 बेड का नया अस्पताल बनाया जाएगा, यह मैं यहीं से घोषणा करता हूं। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। अंगदान करने वालों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को अगले सत्र से दूध पिलाने की व्यवस्था सरकार करेगी। भगोरिया पर्व को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में मध्य प्रदेश सरकार लगातार काम करती रहेगी, जनता का यह विश्वास हमारी ताकत है।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, "...मध्य प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार मौके तलाश रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश आगे बढ़ रहा है, उसी प्रकार से हमारा प्रदेश भी कदमताल कर रहा है... एक-एक क्षेत्र के अंदर आधारभूत संरचना में भी, इंडस्ट्री में भी, आने वाले समय में हमारे देव स्थानों में पर्यटन को लेकर भी मध्य प्रदेश बड़ा केंद्र बन रहा है।

संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 8 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 8 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 8 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 9 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 9 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 9 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 9 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 9 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 9 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 9 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 10 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 10 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 10 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 10 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 10 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 10 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!