‘नकली प्लास्टर’ मामला: डॉक्टर बोले-आरोपियों पर प्लास्टर नहीं चढ़ाया; जांच के दायरे में कई पुलिसकर्मी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरानगर थाना क्षेत्र के चर्चित ‘नकली प्लास्टर’ मामले की जांच तेज हो गई है। वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई विभागीय जांच में अब तक थाना प्रभारी (टीआई), एसीपी और संबंधित डॉक्टर के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
जांच के दौरान डॉक्टर ने कथित तौर पर कहा है कि उन्होंने दोनों आरोपियों के हाथ-पैर पर किसी भी प्रकार का प्लास्टर नहीं लगाया था। इस बयान के बाद पूरे घटनाक्रम पर नए सवाल खड़े हो गए हैं।
वायरल वीडियो के बाद बढ़ी जांच
मामले में गिरफ्तार आरोपी मयंक और शोभित को पुलिस ने हाथ-पैर पर पट्टियां और कथित प्लास्टर बांधकर सार्वजनिक रूप से जुलूस में पेश किया था।
बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दोनों आरोपी जेल परिसर पहुंचने से पहले अपने हाथ-पैर की पट्टियां उतारकर झाड़ियों में फेंकते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच एडीसीपी ओमप्रकाश को सौंपी गई।
डॉक्टर के बयान से उठे नए सवाल
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, संबंधित डॉक्टर ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि उन्होंने दोनों आरोपियों पर कोई प्लास्टर नहीं चढ़ाया था। यदि यह तथ्य जांच में सही पाया जाता है, तो यह सवाल और गंभीर हो जाता है कि आरोपियों के हाथ-पैर पर पट्टियां किसने और किस उद्देश्य से बांधी थीं।
सिर्फ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई थी
दोनों आरोपियों के खिलाफ केवल दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। ऐसे में यह भी जांच का विषय है कि जब न तो कोई गंभीर चोट थी और न ही गंभीर आपराधिक मामला दर्ज था, तब कथित प्लास्टर लगाकर सार्वजनिक जुलूस निकालने की आवश्यकता क्यों पड़ी।
कई पुलिसकर्मी जांच के घेरे में
जांच एजेंसी इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि आरोपियों के हाथ-पैर पर बंधी पट्टियां किसके निर्देश पर लगाई गईं। पुलिस विभाग में यह चर्चा भी है कि कुछ मामलों में ऐसी पट्टियां खुफिया शाखा के कुछ कर्मचारियों के माध्यम से बंधवाई जाती रही हैं। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।
यदि जांच में यह साबित होता है कि बिना चिकित्सकीय आवश्यकता के आरोपियों पर फर्जी प्लास्टर दिखाकर जुलूस निकाला गया, तो संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!