नगर निगम के नकली साहब का भमौरी में आतंक: क्रेन बुलाकर व्यापारियों से अवैध वसूली; वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

पूर्व मजदूर यूनियन नेता के बेटे की रंगदारी
ट्रैफिक विभाग का अफसर बन हर माह 50 हजार तक वसूल रहा निगम का बेलदार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की साख पर एक मस्टर कर्मचारी कालिख पोत रहा है। भमौरी क्षेत्र के व्यापारी इन दिनों निगम के एक बेलदार की गुंडागर्दी और अवैध वसूली से परेशान हैं। पूर्व मजदूर यूनियन नेता रामलाल यादव का रसूख दिखाकर उसका बेटा आनंद यादव निगम में महज एक मस्टर बेलदार है, लेकिन खुद को यातायात विभाग का बड़ा अधिकारी बताकर महीनों से अवैध उगाही कर रहा है। लोटस चौराहा से लेकर भमौरी के मैकेनिक नगर तक इस फर्जीवाड़े की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि हर हफ्ते प्रत्येक व्यापारी से 500 से 1000 रुपए की ‘रंगदारी’ वसूली जा रही है।
इस काले कारोबार का तरीका बेहद शातिराना है। आनंद यादव ने ट्रैफिक विभाग की एक क्रेन वाले से मिलीभगत कर रखी है। क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए वह जानबूझकर किसी भी व्यापारी की गाड़ी क्रेन से उठवा लेता है, ताकि बाकी व्यापारी डरकर चुपचाप उसे ‘महीना’ दे दें।
बताया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े के जरिये वह हर महीने 40 से 50 हजार रुपए की अवैध कमाई कर रहा है। सोशल मीडिया पर अब इस वसूली के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें व्यापारियों ने सीधे तौर पर आनंद पर वसूली के आरोप लगाए हैं।
निगम ने अपने किसी भी मस्टर कर्मचारी को वसूली या चालान काटने का अधिकार नहीं दिया है, बावजूद इसके यह कर्मचारी सरेआम खाकी और निगम की वर्दी का रौब दिखाकर गरीबों की जेब काट रहा है। व्यापारियों का धैर्य अब जवाब दे चुका है और इस मामले में पुलिस प्रशासन व निगम आयुक्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!