नकली शराब प्लांट का खुलासा: 1000 लीटर अवैध शराब जब्त; 7 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि, माता बसैया थाना पुलिस ने नाका गांव के पास आसन नदी किनारे बीहड़ क्षेत्र में चल रहे नकली शराब बनाने के प्लांट का खुलासा किया है।
सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, केमिकल और हथियार बरामद करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माता बसैया थाना प्रभारी अरुण कुशवाह ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से इस अवैध गतिविधि की सूचना मिल रही थी।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
मुखबिर की पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने सुनसान बीहड़ इलाके में घेराबंदी कर दबिश दी, जहां झोपड़ियों में नकली शराब का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था।
अवैध शराब और स्प्रिट की जब्त
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1000 लीटर अवैध शराब, 600 लीटर ओपी (स्प्रिट) केमिकल बरामद किया, जिसका इस्तेमाल नकली शराब तैयार करने में किया जा रहा था। इसके अलावा आरोपियों के पास से 12 बोर की राइफल, चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
ग्रामीण इलाकों में की जाती थी सप्लाई
जांच में सामने आया है कि यहां तैयार की गई नकली शराब को ग्रामीण क्षेत्रों में खपाया जाता था। ग्राहकों को गुमराह करने के लिए शराब को आबकारी विभाग के ठेकों जैसे दिखने वाले कार्टनों में पैक किया जाता था, ताकि वह असली लगे।
आबकारी और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और शराब की सप्लाई कितने जिलों में की जा रही थी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!