खबर
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच गैंग का खुलासा: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर करते थे लूट; महिला वकील निकली मास्टरमाइंड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 3:50 pm
शेयर करें:
फर्जी क्राइम ब्रांच गैंग का खुलासा

खुलासा फर्स्ट भोपाल।
राजधानी में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को डराने और उनसे नकदी व कीमती सामान लूटने वाले गिरोह का मिसरोद पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी व्हाइट स्कॉर्पियो में घूमते थे और लोगों को रोककर एमडी ड्रग्स जैसे गंभीर मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देते थे।

पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो बरामद की है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

महिला वकील निकली मास्टरमाइंड
पुलिस जांच में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि गिरोह की कथित मास्टरमाइंड एक महिला है, जो खुद को वकील बताती थी। आरोप है कि उसी ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डराने और लूटने की योजना तैयार की थी।

व्हाइट स्कॉर्पियो में घूमते थे
पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य व्हाइट स्कॉर्पियो में घूमकर ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे, जिन्हें पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर आसानी से दबाव में लिया जा सके।

खुद को बताते क्राइम ब्रांच अधिकारी
आरोपी लोगों को रास्ते में रोककर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते और पूछताछ के नाम पर धमकाना शुरू कर देते थे। इसके बाद गंभीर आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी देकर नकदी और कीमती सामान ऐंठ लेते थे।

एमडी ड्रग्स केस में जेल भेजने की दी धमकी
एक वारदात में आरोपियों ने युवक को रास्ते में रोककर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। आरोप है कि उन्होंने युवक को एमडी ड्रग्स से जुड़े मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी।

पुलिस कार्रवाई के डर से युवक घबरा गया। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाकर उससे लूटपाट की। इसके बाद आरोपी उसका पीछा करते हुए उसकी कॉलोनी तक भी पहुंच गए।

सीसीटीवी ने खोला राज
पीड़ित की शिकायत के बाद मिसरोद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्ध व्हाइट स्कॉर्पियो और आरोपियों की गतिविधियां दिखाई दीं।

स्कॉर्पियो तक पहुंची पुलिस
तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस गिरोह तक पहुंची और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई व्हाइट स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है।

महिला वकील ने रची थी पूरी साजिश
जांच में सामने आया कि गिरोह के पीछे एक महिला की अहम भूमिका थी। पुलिस के मुताबिक महिला खुद को वकील बताती थी और कानून की जानकारी का इस्तेमाल लोगों को डराने और भ्रमित करने में किया जाता था।

अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है
आरोप है कि उसी ने साथियों के साथ मिलकर फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगों से वसूली और लूटपाट करने की योजना बनाई थी। पुलिस अब उसके संपर्कों और गिरोह की अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

महिला पर पहले से मारपीट-चाकूबाजी के केस
पुलिस जांच में महिला के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी सामने आई है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट और चाकूबाजी जैसे मामलों में प्रकरण दर्ज होने की बात कही गई है।

चार आरोपी भेजे गए जेल, दो फरार
एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक गिरफ्तार चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने इसी तरीके से और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

संबंधित समाचार

राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

4 minutes ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

9 minutes ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

16 minutes ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

20 minutes ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

25 minutes ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

26 minutes ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

30 minutes ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

37 minutes ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

39 minutes ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

44 minutes ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 1 hour ago
राहुल से छात्रा बोली
Top News

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

about 1 hour ago
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया
Top News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

about 1 hour ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

about 1 hour ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

about 1 hour ago
राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे
Top News

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

about 1 hour ago
धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित
Top News

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

about 1 hour ago
रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे
Top News

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!