नाकामी, दो आरोपी गिरफ्त से दूर: तीन की हो गई जमानत; मामला देपालपुर में कार शो-रूम पर हुए गोलीकांड का
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले महीने देपालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक कार शो-रूम पर हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस की नाकामी सामने आई है। पुलिस जहां केस में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
वहीं, तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। इनमें से एक तो खुद कोर्ट में सरेंडर कर पहले ही पुलिस की किरकिरी करा चुका है।
उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को देपालपुर-इंदौर रोड पर आहिरवास गांव में महिंद्रा शो-रूम के सामने संजय गुर्जर को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। घायल संजय ने खून से लथपथ हालत में भागकर अपनी जान बचाई थी। इस दौरान एक हमलावर उसके पीछे रिवाल्वर लेकर दौड़ा था।
पूरा घटनाक्रम शो-रूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। सौभाग्य से गोलीकांड में घायल संजय की जान बच गई थी। गोली एचडी ग्रुप के हरिओम डिंगर के इशारे पर कालानी नगर (इंदौर) के विकास शूटर ने चलाई थी। संजय के साथियों ने पहले जय चौधरी उर्फ शेरा को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
इसके बाद दूसरे आरोपी अंकित ठाकुर को देपालपुर पुलिस ने पकड़ा था। इस बीच विकास शूटर और हरिओम डिंगर ने वकील कृष्णा मंडलोई और विक्रम गौड़ के जरिए खुद कोर्ट में पेश होकर देपालपुर पुलिस को करारा तमाचा मारा था।
पुलिस ने आरोपियों से कार व दो पिस्टल बरामद की थी, पर फरार आरोपियों गोकुल परमार व शिवम को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी कि इस बीच सुनील सोनगरा, अंकित और जय चौधरी ने वकील कृष्णा मंडलोई और विक्रम गौड़ के माध्यम से जमानत लगा दी।
22वें जिला न्यायाधीश महोदय विनोद कुमार शर्मा की कोर्ट ने तीनों को बीस हजार की जमानत पर रिहा करने के आदेश दे दिए।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!