एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा के बाद दिखी गुटबाजी; इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
मध्यप्रदेश कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों ने एक नया सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है। सोमवार रात जैसे ही नियुक्तियों की आधिकारिक सूची जारी हुई, पार्टी के भीतर की अंतर्कलह और गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है।
इस विवाद का सबसे बड़ा केंद्र बना है रतलाम, जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष और सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गहलोत ने अपने पद से इस्तीफा देकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
इस्तीफे के पीछे की असली कहानी
आधिकारिक तौर पर, गहलोत ने अपने इस्तीफे में सैलाना विधानसभा क्षेत्र को समय न दे पाने की बात कही है। लेकिन गलियारों में चर्चा कुछ और ही है।
सिफारिशों को दरकिनार करना
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजी गई नामों की सूची को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। ब्लॉक अध्यक्षों के पदों पर उन लोगों को बिठाया गया है, जिनसे स्थानीय नेतृत्व सहमत नहीं था।
बढ़ता असंतोष
रतलाम से पहले अलीराजपुर में भी जिला अध्यक्ष इसी तरह की नाराजगी के चलते इस्तीफा दे चुके हैं, जो प्रदेश नेतृत्व के लिए खतरे की घंटी है।
क्या पटवारी रोक पाएंगे 'इस्तीफा पॉलिटिक्स'?
कांग्रेस के लिए यह स्थिति तब पैदा हुई है जब पार्टी जमीनी स्तर पर खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। रतलाम और अलीराजपुर जैसे गढ़ों में नेतृत्व का इस तरह टूटना आगामी चुनावों और पार्टी की एकजुटता पर सवालिया निशान लगाता है।
अब सबकी नजरें जीतू पटवारी पर हैं कि क्या वह इन दिग्गज नेताओं को मना पाएंगे या मध्यप्रदेश कांग्रेस में 'नाराजगी का यह दौर' और लंबा चलेगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!