खबर
Top News

पासपोर्ट सत्यापन व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद: संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित; त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवा पर जोर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जुलाई 2026, 4:02 pm
शेयर करें:
पासपोर्ट सत्यापन व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
आमजन को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट इंदौर में संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिस एवं पासपोर्ट विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

कार्यशाला में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह, पासपोर्ट ऑफिसर मध्यप्रदेश  सुतांशु चौरसिया, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगरीय इंदौर  आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त (आसूचना/सुरक्षा)  अमन सिंह राठौड़, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) पुलिस मुख्यालय भोपाल रश्मि मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (आसूचना) श्रीमती प्रियंका डुडवे, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल की टीम से  रवि माने, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय इंदौर की टीम से सुमित सहित टीसीएस की टीम मौजूद रही।

इसके अलावा इंदौर संभाग के सभी आठ जिलों इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर में पासपोर्ट सत्यापन का कार्य देखने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यशाला में शामिल हुए। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

समयबद्ध और निष्पक्ष सत्यापन से बेहतर होगी पासपोर्ट सेवा
कार्यशाला की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि समयबद्ध, निष्पक्ष और तथ्यपरक पुलिस सत्यापन आम नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित पासपोर्ट सेवा उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सत्यापन प्रक्रिया को पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ पूरा करने का आह्वान किया।

नागरिकों के विश्वास और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी है प्रक्रिया: पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पासपोर्ट सत्यापन केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह नागरिकों के विश्वास, राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सत्यापन को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना चाहिए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो और उन्हें बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध हो सके।

मध्यप्रदेश ने पासपोर्ट सत्यापन में देश में हासिल किया प्रथम स्थान
पासपोर्ट ऑफिसर मध्यप्रदेश सुतांशु चौरसिया ने बताया कि पुलिस और पासपोर्ट विभाग के बीच बेहतर तालमेल के कारण मध्यप्रदेश ने वर्ष 2024 और 2025 में पासपोर्ट सत्यापन कार्य में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए भविष्य में भी दक्षता, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान देना होगा।

तकनीकी और प्रक्रियात्मक पहलुओं पर दिया गया प्रशिक्षण
कार्यशाला के दौरान पुलिस मुख्यालय, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय इंदौर और टीसीएस की टीम द्वारा पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न तकनीकी और प्रक्रियात्मक विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

अधिकारियों को सत्यापन के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, दस्तावेजों की जांच, प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक जनहितैषी बनाने तथा सत्यापन प्रक्रिया में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

पुलिस और पासपोर्ट विभाग के समन्वय को मिलेगा नया आधार
कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता को मजबूत करना तथा आम नागरिकों को शीघ्र, सरल और बेहतर पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और पासपोर्ट विभाग के बीच समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सत्यापन प्रक्रिया में गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला का सफल संचालन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (आसूचना) प्रियंका डुडवे द्वारा किया गया। अंत में उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

about 1 hour ago
हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 16 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 16 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 16 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 16 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 16 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 16 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 16 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 17 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 17 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 17 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 17 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 17 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 17 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 17 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 17 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 17 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!