खबर
Top News

छलकते पैमानों के बीच आबकारी की दबिश: बिना लाइसेंस के शराबखोरी करा रहे 23 पर हुई कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 4:05 pm
शेयर करें:
छलकते पैमानों के बीच आबकारी की दबिश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ढाबों पर छलक रहे जाम पर आबकारी विभाग का डंडा चला। विशेष अभियान के तहत शहर व बायपास के कई बड़े ढाबों पर एक साथ दबिश देकर बिना लाइसेंस शराब परोसने वाले संचालकों और सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 23 लोगों को कानून के शिकंजे में लिया गया।

सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में गठित टीम ने शहर और बायपास क्षेत्र के विभिन्न ढाबों पर जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जहां-जहां बिना अनुमति शराब परोसना और खुलेआम शराब पीना मिला, वहां तत्काल मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 36(ए) और 36(बी) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

इन ढाबा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई: रिंग रोड स्थित पप्पू ढाबा पर दबिश के दौरान खुले में शराब पीते मिले लोगों और ढाबा संचालक के खिलाफ पांच प्रकरण दर्ज किए गए। बायपास स्थित ग्रिलीशियस ढाबा पर शराब परोसने और सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान कराने के मामले में चार प्रकरण दर्ज हुए।

इसी तरह अर्बन तड़का और सफारी ढाबा पर कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने चार प्रकरण बनाए। सबसे अधिक कार्रवाई भोई मोहल्ला क्षेत्र के मेट्रो ढाबा, पंजतारा ढाबा, गामा दा ढाबा और चस्का ढाबा पर हुई, जहां कुल 10 प्रकरण दर्ज कर संबंधित संचालकों और शराब पीते मिले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

ये रहे मौजूद : अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जयसिंह ठाकुर, बबीता शिंदे, आबकारी उप निरीक्षक त्रिअंबिका शर्मा, आशीष जैन, सुनील मालवीय सहित आबकारी विभाग का अमला मौजूद रहा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस शराब परोसने और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 10 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 11 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 11 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 11 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 12 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 12 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 12 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 12 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 12 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 12 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 12 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 12 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 12 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 12 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 13 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 13 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 13 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 13 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!