जनसुनवाई में संवेदनशीलता के उदाहरण: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को तत्काल राहत; ऑपरेशन के बाद स्वस्थ हुई बिटिया ने जताया आभार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जिले में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई का क्रम लगातार जारी है। प्रत्येक सोमवार को कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा भी की जा रही है। आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में भी कई ऐसे उदाहरण सामने आए, जब समस्याओं के निराकरण से संतुष्ट नागरिक स्वयं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करने पहुंचे।
पीड़ित बच्चों और परिजनों से मिले
कलेक्टर ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों से अपने कक्ष में मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और तत्काल समाधान सुनिश्चित किया। बताया गया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों ने बताया कि दवाओं की उपलब्धता में विलंब हो रहा है। कलेक्टर ने तुरंत ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई।
इंजेक्शन और दवा निरंतर मिलेगी
कलेक्टर ने बच्चों और परिजनों को आश्वस्त किया कि आगे से इंजेक्शन एवं दवाओं की आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी और किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। आगामी समय में व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों में से वैभव सोनी नामक बालक को नोडल बनाया गया है, जो दवा उपलब्धता तथा समन्वय का कार्य देखेंगे।
बालिका भी पहुंची
जनसुनवाई में आरोही नामक बालिका भी अपनी माता के साथ कलेक्टर को धन्यवाद देने पहुंची। जन्म से आंख के ऊपर गठान होने के कारण उसे ऑपरेशन की आवश्यकता थी, जिसे जिला प्रशासन की मदद से सफलतापूर्वक कराया गया। ऑपरेशन के बाद स्वस्थ हुई बालिका को देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दो साल से लंबित वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड मिला
जनसुनवाई के माध्यम से एक वाहन स्वामी को दो साल से लंबित वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड मिला। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो, विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।
ये भी रहे मौजूद
जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, रिंकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याओं को सुनकर हाथों-हाथ निराकरण किया। जनसुनवाई में अधिकांश प्रकरण पारिवारिक विवाद, जमीन विवाद, संपत्ति विवाद आदि के थे।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!