एक माह बाद भी नहीं मिली दूषित पानी से निजात: निगम जोन-18 के वार्ड-52 में रहवासी परेशान; सीएम हेल्पलाइन, इंदौर एप 311 पर की शिकायतें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन-18 वार्ड-52 के रामनगर में एक महीने से अधिक समय से घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है, जिससे परेशान रहवासियों ने अब तक कई बार जोनल कार्यालय पर शिकायत करने के साथ ही सीएम हेल्पलाइन और इंदौर एप 311 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन निगम अफसरों की लापरवाही से अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों को गंदे पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते शहरवासियों द्वारा की जाने वाली शिकायतों को अफसर बाले-बाले अपने प्रभाव से कटवा देते हैं। जबकि हकीकत में लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। ऐसा ही एक मामला निगम जोन 18 वार्ड 52 रामनगर का है।
कई निगम अफसरों ने निरीक्षण किया- रहवासियों का कहना है कि करीब एक माह से घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। इसके चलते कई बार निगम जोन 18 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कई निगम अफसरों ने मौके पर आकर निरीक्षण किया, लेकिन गंदे पानी की समस्या अब तक दूर नहीं की गई।
इससे परेशान रहवासियों ने सीएम हेल्पलाइन और इंदौर एप 311 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इसके बाद भी निगम अफसरों ने अब तक गंदे पानी की समस्या दूर करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। रहवासियों का कहना है कि एक बार तो सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत अफसरों ने बाले-बाले अपने प्रभाव से कटवा दी। जिसका पता लगने के बाद दोबारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत वापस लेने का बना रहे दबाव- रहवासियों का कहना है कि दूषित होने के साथ ही बदबूदार सप्लाय हो रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियां पनपने का खतरा बढ़ गया है। लोगों को पानी खरीदकर घर के काम करने पड़ रहे हैं, लेकिन निगम अधिकारी आमजन की सुनवाई करने में लापरवाही बरत रहे हैं।
लोगों का कहना है कि गंदे पानी की सप्लाय की शिकायत करने के बाद निगम के जिम्मेदार शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन गंदे पानी की समस्या दूर नही कर रहे है।
ड्रेनेज चेंबर क्षतिग्रस्त हो गया है
इस संबंध में निगम जोन 18 के जोनल अधिकारी अतीक खान का कहना है कि निगम के योजना विभाग द्वारा सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी खुदाई के दौरान ड्रेनेज चेंबर क्षतिग्रस्त हो गया है। जल्द ही उसे सुधार दिया जाएगा।
जिम्मेदारों को वीडियो भी उपलब्ध कराया
रहवासियों ने शिकायत के साथ ही निगम जोन 18 के जिम्मेदारों को वीडियो भी उपलब्ध कराया है, जिसमें नर्मदा पानी की पाइप लाइन में ड्रेनेज का दूषित पानी मिल रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार गंदे पानी की सप्लाय सुधारने में कोताही बरत रहे हैं। बताया जाता है कि ड्रेनेज का पानी मिलने से घरों में बदबूदार पानी पहुंच रहा है।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!