मालवा का पर्यावरण: भूगोल उद्योगों के लिए उपयुक्त, डॉ. मोहन यादव; पीथमपुर इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव का आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

औद्योगिक विकास व संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री का सम्मान
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है प्रदेश के औद्योगिक विकास में मालवा का विशिष्ट महत्व है। इसकी जलवायु और भौगोलिक स्थिति उद्योगों के लिए उपयुक्त है। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे से दूरी कम होने से यातायात और लॉजिस्टिक्स सुविधा सुदृढ़ हुई हैं। मुख्यमंत्री रविवार को इंदौर में पीथमपुर औद्योगिक संगठन के पीथमपुर इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव एवं पुस्तक विमोचन समारोह में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व्यापार और वाणिज्य के स्वर्णिम काल की ओर बढ़ रहा है।
समग्र विकास को प्राथमिकता- मुख्यमंत्री ने कहा औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उद्योगों का दायरा विस्तारित किया जा रहा है, जिससे औद्योगिक विकास की अवधारणा केवल पीथमपुर तक सीमित न रहे। हमारी सरकार प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा अंतरिक्ष जैसे उभरते क्षेत्रों में भी संभावनाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
एमपीआईडीसी के माध्यम से इंडस्ट्रियल बेल्ट के समग्र विकास के प्रयास प्रदेश को नई उपलब्धि प्रदान करेंगे। प्रदेश को औद्योगिक रूप से फ्रेंडली बनाने में कारगर सिद्ध होंगे।
40 वर्षों की विकास यात्रा पर स्मारक ग्रंथ का विमोचन
मुख्यमंत्री ने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की 40 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष डॉ. गौतम कोठारी द्वारा लिखित स्मारक ग्रंथ ‘पीथमपुर जीरो टू जेनिथ-ए जर्नी ऑफ 40 ईयर्स का विमोचन किया। यह ग्रंथ पीथमपुर की औद्योगिक उत्कर्ष गाथा, उपलब्धियों एवं क्रमिक विकास का विस्तृत दस्तावेज है।
पीथमपुर ने विशिष्ट स्थान बनाया
मुख्यमंत्री ने कहा डॉ. गौतम कोठारी ने साहित्य साधना से पीथमपुर की 40 वर्षों की भावपूर्ण यात्रा को जीवंत प्रस्तुत किया है। वर्ष 1983-84 के दशक में जब मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, तब भी पीथमपुर औद्योगिक बेल्ट ने संघर्ष, परिश्रम, धैर्य और नवाचार के बल पर पहचान स्थापित की।
आज फार्मास्युटिकल से ऑटोमोबाइल तक हर क्षेत्र में पीथमपुर ने देश में विशिष्ट स्थान बनाया है। चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में समर्पित इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया(आईसीएआई) भवन की स्थापना की सराहना करते हुए कहा कि यह भवन वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता को नई मजबूती प्रदान कर रहा हैं ।
संबंधित समाचार

दीपावली पर मिठास के बाजार में मिलावट का खतरा:हर बार छापे हर साल वही सवाल

अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम:नर्मदा के चौथे चरण के लिए 1,320 करोड़ से अधिक के अनुबंध

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर

दूसरों को नसीहत खुद की व्यवस्था पर चुप्पी:एलआईजी चौराहे पर पतरे धोने में बहाया हजारों लीटर पानी; लीकेज वाले टैंकर ने भी सड़क पर बहाया जल

हम करें राष्ट्र आराधन:इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!