बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या: धारदार हथियार से किया हमला; वारदात के बाद से आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव में घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
मामूली विवाद बना हत्या की वजह
जानकारी के अनुसार हरदुआ निवासी धर्मेंद्र कोल उर्फ भिंडू (28) और उसके छोटे भाई गोलू कोल (23) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर धर्मेंद्र ने गोलू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गोलू की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और फोरेंसिक टीम जुटी जांच में
सूचना मिलते ही गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
आरोपी की तलाश तेज
पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र कोल की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और परिजनों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यह घटना पारिवारिक विवाद के खतरनाक रूप को उजागर करती है, जहां गुस्से में लिया गया एक फैसला पूरे परिवार को तबाह कर गया।
संबंधित समाचार

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!