बीजेपी नेता सहित 5 एजेंटों के घर ED का छापा: 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना बरामद
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पानीपत।
प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने शुक्रवार तड़के कई जिलों में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई उन एजेंटों के खिलाफ है जो भोले-भले युवाओं को डंकी के रास्ते अमेरिका और अन्य देशों में भेजने का लालच देते हैं।
बीजेपी नेता का नाम आया सामने
जांच में यह बात सामने आई है कि यह कोई छोटा गिरोह नहीं, बल्कि एक संगठित अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट है। पानीपत के अहर-कुराना गांव के एजेंट बलवान अहर, जो बीजेपी नेता हैं और 2005 में चुनाव लड़ चुके हैं, उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई। उन पर धोखाधड़ी के कई पुराने मामले दर्ज हैं।
सरकारी कर्मचारी भी शामिल
करनाल में तैनात ग्राम सचिव प्रवीण, जो खेल कोटे से भर्ती हुआ था, इस नेटवर्क का एक मुख्य हिस्सा बताया जा रहा है। वह अपने पार्टनर प्रदीप के साथ मिलकर यह नेटवर्क चला रहा था।
वीजा एजेंट विशाल चावला फरार
पिहोवा के विशाल चावला का नेटवर्क हरियाणा से लेकर हिमाचल तक फैला है। शक है कि उसने डंकी रूट से करोड़ों की वसूली की है।
इस तरह भेजते हैं विदेश
ED की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। एजेंट युवाओं को कानूनी वीजा का झांसा देकर पहले उन देशों में भेजते हैं जहाँ भारतीयों को आसानी से एंट्री मिलती है, जैसे इक्वाडोर या बोलीविया। वहां से उन्हें जंगलों, नदियों और रेगिस्तानों के रास्ते पैदल अमेरिका बॉर्डर तक ले जाया जाता है।
सुरक्षा के नाम पर वसूली
ईडी को सबूत मिले हैं कि एजेंट पैसे की गारंटी के लिए युवाओं के जमीन-जायदाद के असली कागजात गिरवी रख लेते थे। हालिया छापेमारी में दिल्ली और हरियाणा के लिंक से लगभग 4.62 करोड़ रुपये कैश, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना बरामद हुआ है, जिसकी कुल कीमत 19 करोड़ रुपये से अधिक है।
डिपोर्टेशन का आंकड़ा
केवल इस वर्ष जनवरी से जुलाई के बीच अमेरिका से 1703 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है, जिनमें से 604 अकेले हरियाणा के हैं। हरियाणा पुलिस के अनुसार राज्य में 188 अवैध ट्रैवल एजेंट सक्रिय हैं। 2019 से अब तक 3455 मामले दर्ज हो चुके हैं और 3053 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!