ई-रिक्शा पर लगाम, इंदौर में 7 सेक्टर मॉडल लागू, ट्रैफिक होगा आसान: ई-रिक्शा चालकों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक में हुआ निर्णय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व अनुशासित बनाने की दिशा में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन से जाम व अव्यवस्था को खत्म करने के लिए अब शहर को 7 सेक्टरों में बांटकर ई-रिक्शा संचालन होगा। इसके लिए कल पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया में ई-रिक्शा चालकों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।
डीसीपी ट्रैफिक आनंद कलादगी ने बताया यातायात प्रबंधन के तहत 7 सेक्टरों के लिए कलर कोड तय किया गया है। हर ई-रिक्शा के आगे और पीछे विशेष स्टीकर लगाए जाएंगे, जिन पर सेक्टर का नाम, ई-रिक्शा का सीरियल नंबर और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित रहेगा।
इससे न केवल ई-रिक्शा की पहचान आसान होगी, बल्कि निगरानी और नियंत्रण भी बेहतर होगा। यातायात पुलिस द्वारा दो दिन पश्चात ई-रिक्शा सेक्टर वितरण हेतु विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। ये कैंप एमटीएच कंपाउंड (यातायात थाना पूर्व), महूनाका यातायात नियंत्रण कक्ष पश्चिम, मल्हारगंज एसीपी ट्रैफिक कार्यालय, डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय पलासिया और पीपल्याहाना एसीपी ट्रैफिक जोन-2 कार्यालय में लगाए जाएंगे। ई-रिक्शा चालक अपने वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सेक्टर पंजीयन करवा सकेंगे।
स्टैंड भी होंगे तय: यातायात पुलिस प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ई-रिक्शा स्टैंड भी तय करेगी। पुलिस का मानना है कि सेक्टर आधारित ई-रिक्शा संचालन से यातायात व्यवस्थित होने के साथ ही यात्रियों की सुविधा के साथ जाम से राहत मिलेगी। व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी।
चालकों से संवाद, भरोसा दिलाया: बैठक के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने ई-रिक्शा चालकों से सीधा संवाद कर आश्वस्त किया कि सेक्टर प्रणाली से उन्हें भी लाभ मिलेगा। जरूरत पड़ने पर भविष्य में सेक्टर व्यवस्था में सुधार या बदलाव भी किया जाएगा। बैठक में 100 से अधिक ई-रिक्शा चालक और उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात नरेश कुमार अन्नोटिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार कौल, सभी सहायक पुलिस आयुक्त और यातायात निरीक्षक भी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!