मंडी नाके पर ई-रिक्शा चालकों का धरना-प्रदर्शन: चक्काजाम से फैली अव्यवस्था; मौके पर पहुंचे तहसीलदार-मंडी सचिव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चोइथराम सब्जी एवं फल मंडी के नाके पर बुधवार को ई-रिक्शा चालकों के अचानक धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम से पूरे इलाके में भारी अव्यवस्था फैल गई। प्रदर्शनकारी चालकों ने नाके पर अपने वाहन खड़े कर आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी, जिससे मंडी के अंदर और बाहर सैकड़ों वाहन एक घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान न तो पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर नजर आए और न ही प्रशासन का कोई जिम्मेदार अमला। बाद में तहसीलदार और मंडी सचिव मौके पर पहुंचे। इसके बाद जाम खुल गया।
क्यों उतरे ई-रिक्शा चालक सड़क पर
ई-रिक्शा चालकों ने अपनी मांगों को लेकर यह अचानक प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है और बार-बार गुहार लगाने के बावजूद न तो पुलिस ने और न ही प्रशासन ने उनकी बात सुनी। आखिरकार मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।
मंडी के भीतर और बाहर सैकड़ों वाहन फंसे
चोइथराम मंडी इंदौर की सबसे बड़ी और व्यस्ततम थोक सब्जी-फल मंडियों में से एक है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक, टेम्पो, ऑटो और निजी वाहनों का आवागमन होता है। नाके पर चक्काजाम होते ही मंडी के मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। माल लेकर आए व्यापारी, सब्जी विक्रेता और आमजन सभी जाम में फंसकर परेशान होते रहे। एक घंटे से अधिक समय तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
पुलिस-प्रशासन के बड़े अधिकारी रहे गायब
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतने बड़े प्रदर्शन और जाम के बावजूद मौके पर न तो पुलिस के कोई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और न ही प्रशासन की ओर से कोई जिम्मेदार अफसर नजर आया। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि यदि समय रहते अधिकारी पहुंचते और चालकों से बातचीत करते तो जाम की नौबत ही नहीं आती।
व्यापारियों और आमजन को भारी परेशानी
लंबे जाम के कारण मंडी में माल लेकर आए किसान और व्यापारी भी फंसे रहे। कई व्यापारियों का कहना था कि ताजे फल-सब्जियों का माल खराब होने का खतरा मंडराने लगा। वहीं आम राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी घंटों धूप में खड़े रहकर जाम झेलना पड़ा।
प्रशासन से मांग- जल्द हो समस्या का समाधान
ई-रिक्शा चालकों की मांग है कि प्रशासन उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द ठोस समाधान निकाले। यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों और व्यापार संगठनों ने भी प्रशासन से अपील की है कि ई-रिक्शा चालकों से संवाद कर इस विवाद का शीघ्र निपटारा किया जाए ताकि मंडी क्षेत्र में सामान्य आवाजाही बहाल हो सके।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!