नशे में चले लात-घूंसे: कहीं आंख फूटी तो कहीं फूटे सिर; अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की दर्जनभर से ज्यादा घटनाएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शराब का नशा एक बार फिर हिंसा की बड़ी वजह बनता नजर आया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब के नशे में मारपीट की एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं हुईं, जिनमें किसी की आंख फूट गई, किसी का सिर फट गया तो किसी के हाथ-पैर में चोट आई।
सदर बाजार थाने में मनीष व्यास, निवासी सुभाष नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शंकर बाग कॉलोनी में किसी काम से गए थे। इसी दौरान अखिलेश उर्फ गुड्डू कश्यप शराब के नशे में आया और गालियां देने लगा। मना करने पर आरोपी ने लात-घूंसे मारकर आंख फोड़ दी और जान से खत्म करने की धमकी दी।
इसी तरह चंदन नगर थाने में फरियादी पारस जैन, निवासी नूरी मस्जिद ने शिकायत दर्ज कराई कि पिता अमरजीत चौहान शराब के नशे में घर आए। मां ने आपत्ति ली तो पिता ने पत्थर उठाकर सिर पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट आई।
नशेड़ियों ने किए हमले
एरोड्रम थाना क्षेत्र में मुस्कान जैन, निवासी अमृत कुंज कॉलोनी ने पुलिस को बताया छोटा भाई अंकित चौहान शराब के नशे में घर आया था। विरोध करने पर उसने मारपीट कर घायल कर दिया।
विजय नगर थाने में नीता जैन, निवासी महालक्ष्मी कॉलोनी ने शिकायत की कि वह भमोरी वाइन शॉप के पास से गुजर रही थी, तभी कार (एमपी 08 टी 1868) का चालक प्रिंस अरोड़ा उसे टक्कर मारकर भागने लगा।
रोकने पर शराब के नशे में धुत आरोपी चालक ने पति से विवाद करते हुए लात-घूंसों से पीटा। एक अन्य मामले में चंदनिया बाई, निवासी सोलंकी नगर ने बताया बेटा भारत उर्फ पप्पू शराब के नशे में घर आया और गालियां देने लगा।
शराब न पीने की समझाइश देने पर उसने प्लास्टिक की बाल्टी से सिर पर वार कर घायल कर दिया। लसूड़िया थाने में नीतू मकवाना, निवासी स्कीम-78 ने शिकायत दर्ज कराई कि पति जितेंद्र मकवाना शराब पीकर घर आया और उसे बाहर निकाल दिया।
विरोध करने पर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। इसी तरह चंदन नगर थाने में शीला नामक महिला ने बताया पति संजय उर्फ संजू शराब पीकर घर आया। बच्चों की पढ़ाई और घर खर्च की बात करने पर मारपीट की। सभी मामलों में संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
शराब की लत ने ली जान, पिता टोका तो चौथी मंजिल से कूदा
लसूड़िया क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने शराब लत के चलते अपने घर के चौथे माले से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने जा रहा था, जिसे उसके पिता ने रोक दिया। इसके बाद वह घर की छत पर पहुंचा और वहां से कूद गया।
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना गोल्डन पाम टाउनशिप की है। यहां बुधवार रात वैभव राकेश गायकवाड़ ने अपने घर के चौथे माले से कूदकर जान दे दी। घायल अवस्था में पिता और अन्य परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
पिता ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि शाम को वैभव ने शराब पी थी। इसके बाद रात में वह दोबारा शराब पीने की जिद कर रहा था। इसी कारण उसे नीचे के गेट पर ताला लगाकर रोक दिया गया। इससे नाराज होकर वैभव ऊपर चला गया और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!