नशे में धुत कार चालक का तांडव: 7 वाहनों को मारी टक्कर; 2 पुलिसकर्मियों सहित 6 को रौंदा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने भारी अफरा-तफरी मचा दी। ओमती थाना क्षेत्र के इनकम टैक्स चौराहा पर एक MG Hector कार ने तीन कारों और चार दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए सिंधिया पार्क की दीवार से जा टकराई।
यह है पूरा घटनाक्रम
हादसे में दो पुलिसकर्मियों सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार पहले भंवरताल गार्डन और रसल चौक इलाके में तेज रफ्तार से दौड़ती दिखी।
रसल चौक पर एक पुलिसकर्मी और एक युवक को टक्कर मारने के बाद कार इनकम टैक्स चौराहे पहुंची, जहां पान की दुकान के सामने एक कार और कई बाइकों को टक्कर मारते हुए दीवार से टकरा गई। पूरी घटना पास खड़ी कार के डैशबोर्ड CCTV में कैद हो गई।
घायलों की हालत
घायल साहिल चौकसे ने बताया कि वे सड़क किनारे पानी पी रहे थे, तभी कार ने उन्हें और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। एक छोटा बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसके पैर में गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
वाहनों को नुकसान
प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता मोहम्मद शफीक के अनुसार हादसे में दो स्प्लेंडर, एक नेक्सन और एक एक्सेस समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। उन्होंने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया।
पुलिस का बयान
ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि घटना रात 11:53 बजे के आसपास हुई। कार चालक अनुराग सोनी भी घायल मिला और नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था, इसलिए उसे भी अस्पताल भेजा गया। मामले में केस दर्ज कर CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!