नशे में डॉक्टर ने की खतरनाक ड्राइविंग: फुटपाथ पर चढ़ी कार; चार लोग घायल, शोरूम में घुसा वाहन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गुरुवार रात लापरवाही से गाड़ी चलाने की एक गंभीर घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। होम्योपैथिक डॉ. गजानंद मालवीय पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चलाते हुए नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे फुटपाथ पर चढ़ा दिया।
हादसे में चार युवक घायल हो गए, जबकि कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बेकाबू कार आगे बढ़ते हुए एक शोरूम के अंदर जा घुसी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया।
एमजी रोड थाना क्षेत्र में नगर निगम से चिकमंगलूर चौराहा के बीच क्लासिक जींस के सामने यह हादसा हुआ। काले रंग की कार (एमपी 09 एडब्ल्यू 7657) तेज गति से आई और फुटपाथ पर खड़े पांच-छह युवकों को टक्कर मारते हुए श्री साईंराम जींस होम में जा घुसी।
हादसे में सौरभ पुत्र नरेश, अनिकेत लक्ष्मीनारायण कोरी, सचिन कुशवाह और राज वर्मा घायल हो गए। टक्कर के दौरान आसपास खड़ी कई स्कूटर और बाइक भी कार की चपेट में आ गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
नशे में चालक, गुस्साई भीड़ ने किया विरोध: पुलिस के अनुसार कार चालक गजानंद पुत्र मदनलाल मालवीय निवासी भवानी नगर, सांवेर रोड है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह शराब के नशे में था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार बंद नहीं कर पा रहा था और न ही वाहन को पीछे ले सका।
नाराज लोगों ने कार के कांच तोड़ दिए और चालक की पिटाई कर दी। भीड़ ने उसे बताया कि कुछ लोग कार के नीचे दबे हुए हैं, जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही एसीपी विनोद दीक्षित और टीआई विजय सिंह सिसोदिया मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।
गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
टीआई विजय सिंह सिसोदिया के मुताबिक राहुल जैन निवासी पेनजान कॉलोनी की शिकायत पर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। हादसे में एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई है।
नशे की हालत में खुद कहा-गाड़ी नहीं चला पा रहा
पुलिस जांच में सामने आया कि गजानंद ने सदर बाजार थाना क्षेत्र में शराब पी थी और काफी देर तक वहीं रुका रहा। नशा ज्यादा होने पर उसने अपने एक परिचित को फोन कर कहा था कि उससे कार नहीं चलाई जा रही है। इसके बावजूद वह वाहन लेकर रामबाग की ओर से निकल पड़ा और कुछ देर बाद हादसा हो गया।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!