नशे के कारोबार का खुलासा: पत्नी ने ही कराया पति को गिरफ्तार; पुलिस कमिश्नर को भेजा वीडियो, बेचता था स्मैक और गांजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मल्हारगंज क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पुलिस से गिरफ्तार करा दिया।
गांजा और स्मैक की करता है सप्लाई
महिला ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को फोन कर शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति कॉलेज और हॉस्टल के छात्र-छात्राओं को गांजा और स्मैक की सप्लाई करता है।
नशे के कारोबार से जुड़ा वीडियो भी भेजा
महिला ने नशे के कारोबार से जुड़ा एक वीडियो भी पुलिस कमिश्नर को भेजा। वीडियो की पुष्टि होते ही कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सोमवार रात पुलिस ने महालक्ष्मी नगर स्थित एक पान दुकान पर दबिश दी और आरोपी बुद्ध किरण को गिरफ्तार कर लिया।
घर से गांजा हुआ बरामद
पुलिस आरोपी को उसके घर भी ले गई, जहां से गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी बुद्ध किरण ने खुलासा किया कि वह सनावद के पास रहने वाले धर्मेंद्र और छोटी ग्वालटोली इलाके के एक व्यक्ति से मादक पदार्थ खरीदता था। मामले की जांच अब लसूड़िया पुलिस कर रही है।
महिला बोली- बेटियों के भविष्य के लिए उठाया कदम
पीड़िता, जो पेशे से अकाउंटेंट है, ने बताया कि उसका पति पान दुकान की आड़ में लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहा था। घर में तौल कांटा रखकर गांजा और नशीली पुड़ियों की बिक्री की जा रही थी। महिला का कहना है कि इस वजह से उसकी दो बेटियों की पढ़ाई और मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा था।
विरोध करने पर मिलती थीं धमकियां
महिला ने आरोप लगाया कि अवैध धंधे का विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे डराते-धमकाते थे। 4 फरवरी को पति ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इस घटना की शिकायत पहले भी पुलिस से की गई थी, लेकिन उस समय नशीला पदार्थ बरामद नहीं हो सका था।
वकील के माध्यम से घटना के बारे में बताया
हाईकोर्ट एडवोकेट डॉ. रूपाली राठौर ने बताया कि पीड़िता ने मुझे घर में गांजा रखे होने की जानकारी दी थी। इसके बाद मैंने पुलिस कमिश्नर को पूरा घटनाक्रम बताया गया। कमिश्नर कार्यालय की ओर से तत्काल कार्रवाई कर पीड़िता की मदद की गई।
पुलिस बोली- जेल भेजा था, कल ही जमानत पर छूटा
मल्हारगंज टीआई वीरेंद्र कुशवाह ने बताया कि महिला के पति को 5 दिन पहले ही उन्होंने कार्रवाई कर जेल भेजा था। वो कल ही जमानत पर आया था। महिला को कई बार थाने बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आई। उसने बॉम्बे अस्पताल के पास पति के नशा बेचने की बात की है।
कमिश्नर बोले- ये पुलिस के प्रति लोगों के भरोसे का प्रतीक
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा कि महिला ने व्हाट्सएप पर जानकारी शेयर की थी। वो संज्ञान में लाई थी कि इस तरह का कृत्य किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि इसका परीक्षण करके तुरंत कार्रवाई करें।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!